logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तुम बेवकूफ, मैं बॉस हूं, ऐसे ही बोलूंगा', महिला अफसर से भिड़े IAS राजीव रंजन

जम्मू-कश्मीर के IAS राजीव रंजन ने महिला सहकर्मी के साथ बदसलूकी की और उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दी गई। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IAS Rajiv

राजीव रंजन, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान महिला सहकर्मी के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। जब सहकर्मी बीनिश वानी ने राजीव रंजन की बदसलूकी का विरोध किया तो राजीव रंजन ने उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दी। इस मीटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि वर्कप्लेस पर धमकी देना, बदसलूकी करना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना सही नहीं है। इसके साथ ही लोगों ने आईएएस के रवैये का विरोध किया।

 

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अधिकारियों के बीच जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर बातचीत हो रही थी। तभी राजीव रंजन ने सहायक निदेशक बीनिश वानी के साथ बदसलूकी की थी।

 

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका-पाकिस्तान की जंग में पाक का साथ देंगे', मदन राठौर के बयान पर मचा बवाल

 IAS ने दी धमकी

वायरल वीडियो में राजीव रंजन बदसलूकी करते नजर आए, जहां उन्होंने कहा, 'तुम बेवकूफ हो और मैं तुम्हारा बॉस हूं। मैं तुमसे ऐसे ही बोलूंगा।' इस अभद्र भाषा को सुनने के बाद बीनिश वानी चुप नहीं रहीं और उन्होंने राजीव का विरोध किया। इसके बाद राजीव गुस्से में आ गए और सस्पेंड करने की धमकी देने लगे।

इसके जवाब में बीनिश ने कहा, 'कोई बात नहीं, आप मुझे सस्पेंड कर सकते हैं।' इसके बाद राजीव ने दूसरे अधिकारियों को निर्देश दिया कि बीनिश को जल्द से जल्द सस्पेंड करो। जानकारी के लिए बता दें कि बीनिश वानी 2015 बैच की जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं, जो फिलहाल रोजगार एवं परामर्श केंद्र में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य हुईं घरेलू हिंसा का शिकार? पति के खिलाफ कराई FIR

 

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी है। एक तरफ कई लोगों ने आईएएस राजीव रंजन का विरोध किया, तो दूसरी तरफ कई लोगों ने अपील की कि आईएएस के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कौन हैं बीनिश वानी?

बीनिश वानी 2015 बैच की अधिकारी हैं, जो जम्मू-कश्मीर में रोजगार एवं परामर्श केंद्र की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। वहीं, राजीव रंजन 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो इस समय जम्मू-कश्मीर में श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव हैं। राजीव रंजन और बीनिश वानी ने अब तक वायरल वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

श्रम विभाग ने दी सफाई

वायरल वीडियो को लेकर श्रम विभाग ने सफाई दी। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी और एआई-जनरेटेड कंटेंट है। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि राजीव रंजन और बीनिश वानी 13 अक्टूबर से ही छुट्टी पर हैं और वीडियो में दिखाई गई किसी भी बात का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

 

इसके बजाय, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने 14 अक्टूबर को श्रीनगर के सिविल सचिवालय में हुई बैठक में वायरल वीडियो के बारे में बात की थी। जहां अधिकारियों ने बताया कि राजीव रंजन ने बदसलूकी की थी, जबकि श्रम विभाग वीडियो को फर्जी बता रहा है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें