logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अमेरिका-पाकिस्तान की जंग में पाक का साथ देंगे', मदन राठौर के बयान पर मचा बवाल

बीजेपी के नेता मदन राठौर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच जंग हुई तो वह पाकिस्तान का साथ देंगे। इसी बयान को लेकर विपक्षी नेताओं ने मदन राठौर का विरोध किया।

 Madan Rathore

मदन राठौर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन राठौर ने ऐसा कथित बयान दिया, जिसको लेकर बवाल खड़ा हो गया। मदन राठौर ने कथित तौर पर एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच युद्ध हुआ तो वह पाकिस्तान का साथ देंगे, क्योंकि पाकिस्तान पड़ोसी मुल्क है। इस बयान के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं से लेकर कांग्रेस ने मदन राठौर पर निशाना साधा है। इसके बाद मदन ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान और अमेरिका की क्रिकेट टीमों की बात कर रहे थे, जबकि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया।

 

मदन राठौर गुरुवार को एक कार्यक्रम में गए थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर बातें कही थीं। इस दौरान का वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मदन के विचारों का विरोध किया। साथ ही, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या हुईं घरेलू हिंसा का शिकार? पति के खिलाफ कराई FIR 

विपक्षियों ने मदन पर साधा निशाना

बीजेपी नेता मदन राठौर के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा गया, 'जनता सवाल पूछे तो पाकिस्तानी, युवा आवाज उठाए तो आतंकवादी लेकिन बीजेपी के नेता पाकिस्तान का साथ देने की बात करते हैं, तब मोदी जी का राष्ट्रवाद कहां चला जाता है?'

 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने मदन राठौर के बयानों का विरोध किया। शमा ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि जो देश भारत की जनता और सैनिकों के लिए खतरा बना हुआ है, उसी देश का साथ मदन राठौर देना चाहते हैं। इस पोस्ट के जरिए शमा ने अपील की कि मदन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'देशद्रोही मुझे वोट न दें, EVM अशुद्ध हो जाएगी', BJP MLA रत्नाकर का वीडियो वायरल

मदन राठौर ने दी सफाई

मदन राठौर ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा, 'मैंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को लेकर बात कही थी। मैं मुस्लिम समाज के एक कार्यक्रम में बोल रहा था, जहां बात आई कि अगर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच हो और इंडिया हार जाए, तो उस पर कोई पटाखे फोड़े तो वह देशभक्त नहीं है। अगर पाकिस्तान और अमेरिका का मैच हो तो अलग बात है। इसी बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जो बिल्कुल सही बात नहीं है।'


और पढ़ें