उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ 2027 में विधानसभा चुनाव होगा, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा की अध्यक्ष मायावती समेत कुल 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई हो। यह बुलेट प्रूफ जैकेट उन नेताओं को भी दी गई है, जिन्हें पहले से ही जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

 

बुलेट प्रूफ जैकेट सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को ही नहीं दी गई है, बल्कि विपक्षी पार्टी के नेताओं को भी यह जैकेट सौंपी गई है। यह जैकेट समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मायावती, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा और रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना समेत कई नेताओं को दी गई है, जिसमें 11 कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: अस्थियां बहाने गई तो हंस रही थी, लौटी तो रोने लगी, पत्नी ने पति को ही मार डाला!

बुलेटप्रूफ जैकेट क्यों है जरूरी?

सूत्रों के मुताबिक, नेताओं को सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट देने की सलाह गृह मंत्रालय ने दी थी, जिसके बाद नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई। राज्य सरकार का यह फैसला नेताओं की सुरक्षा के खतरे को देखते हुए लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था की दो श्रेणियां होती हैं।

 

 पहली जेड और दूसरी वाई। जिन नेताओं को जेड कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था दी जाती है, उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट भी दी जाती है। इसके बजाय जिन लोगों को वाई कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, उन लोगों को आमतौर पर बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं दी जाती। हालांकि, इस बार वाई कैटेगरी की सुरक्षा पाने वाले नेताओं को भी बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: रजिस्ट्रेशन हो गया, दिल्ली की महिलाओं को किस तारीख से मिलेंगे 2500 रुपये?

सुरक्षा के इंतजाम

2027 के विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेता जनसभाएं और रैलियां करेंगे। उस दौरान नेताओं की सुरक्षा बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल नेता के आसपास मौजूद रहेगा, जो उनकी सुरक्षा का ध्यान रखेगा। सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी कमी न रह जाए, इसी वजह से इस बार 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जा रही है।