logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रजिस्ट्रेशन हो गया, दिल्ली की महिलाओं को किस तारीख से मिलेंगे 2500 रुपये?

दिल्ली की महिलाओं को जल्द ही 2500 रुपये मिलने वाले हैं। यह राशि दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत दी जाएगी। इसके लिए 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Women

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी दिल्ली में महिलाओं को जल्द ही दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। इसी सिलसिले में 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम होगा, जहां महिलाओं को पेंशन पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही 200 इलेक्ट्रिक डीटीसी बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी, जिससे दिल्ली के लोगों को आसानी से सफर करने में मदद मिलेगी। लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी।

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली की लगभग 5.92 लाख महिलाएं लक्ष्मी योजना का लाभ उठा पाएंगी क्योंकि 5.92 लाख महिलाओं ने ही रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं, दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि 17 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत रुपये मिल सकें। अब सवाल उठता है कि कब से महिलाओं को 2500 रुपये मिल पाएंगे। साथ ही सवाल उठता है कि किन महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें:  तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलेगी 1 साल की मैटरनिटी लीव, तमिलनाडु सरकार का ऐलान

कब मिलेंगे 2500 रुपये?

दिल्ली की महिलाओं को पहली बार 1 सितंबर को इस योजना के तहत पैसे मिलेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, महिलाओं को 26 अगस्त से आधिकारिक पेंशन पत्र मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद 1 सितंबर को महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

नियमों के मुताबिक, इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो कम से कम 10 साल से दिल्ली में रह रही हैं। महिलाओं की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए और उनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। इन्हीं नियमों के तहत कई महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिन लोगों के एप्लिकेशन अप्रूव हो गए हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करके इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि महिलाएं ऑनलाइन अपना आवेदन किस तरह चेक करें। आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भी लीक हुआ पेपर? ED ने 21 जगहों पर मारा छापा

रजिस्ट्रेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

जिन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑनलाइन आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस देख सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले लक्ष्मी योजना के पोर्टल https://dly.delhi.gov.in पर जाएं। इसके बाद पोर्टल पर मौजूद ट्रैक एप्लिकेशन पर क्लिक करें। यहां अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर डालें। साथ ही डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भरें। यह जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगा, जहां आपका रजिस्ट्रेशन स्टेटस दिखाई देगा। इससे आपको पता चल पाएगा कि आपका एप्लिकेशन एक्सेप्ट हुआ है या नहीं।


और पढ़ें