रविवार शाम को एक शादी वाले एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग जगहों से बारातें एक ही बैनक्वेट हॉल में पहुंच गईं। मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने आकर दुल्हन से सीधे पूछ लिया कि तुम किससे शादी करना चाहती हो?

 

दरअसल, दुल्हन के परिवार ने पहले मुरादाबाद के एक लड़के से रिश्ता तय किया था। शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी और कार्ड भी छप चुके थे लेकिन दोनों परिवारों में कुछ झगड़ा हो गया, जिसके बाद रिश्ता तोड़ दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 13 साल पुरानी शादी, पति को कहती थी काला; प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी हत्या

उसी तारीख में तय कर दी शादी

रिश्ता टूटने के बाद परिवार को सामाजिक झिझक और शादी की तारीख बचाने के लिए जल्दी से संभल के एक दूसरे लड़के के साथ निकाह तय कर दिया। दोनों रिश्ते एक ही तारीख को रख दिए गए।

 

रविवार को सबसे पहले संभल वाली बारात बैनक्वेट हॉल पहुंच गई। निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। तभी मुरादाबाद वाला दूल्हा भी अपनी बारात लेकर पहुंच गया। दोनों पक्षों को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों दूल्हे पक्ष की बारातें एक ही दुल्हन का दावा करने लगीं।

 

सारे रिश्तेदार थे इकट्ठा

हॉल में मेहमान और रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पहुंची तो दोनों परिवारों से बात की। फिर दुल्हन को सामने बुलाकर साफ-साफ पूछा कि तुम किससे शादी करना चाहती हो?

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले ने की थीं 2 शादियां, 3 बच्चे, 16 साल की उम्र में रचाई थी पहली शादी

 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुल्हन ने अपने परिवार की सहमति से संभल वाले दूल्हे से शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद निकाह संपन्न कर दिया गया। संभल वाली बारात दुल्हन को लेकर चली गई।

 

पुलिस ने मुरादाबाद वाले दूल्हे और उनकी बारात को शांतिपूर्वक वापस भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।