logo

मूड

ट्रेंडिंग:

13 साल पुरानी शादी, पति को कहती थी काला; प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी हत्या

देव कृष्ण की शादी 13 साल पहले हुई थी। उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे। पत्नी ने सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

28 साल के युवक देव कृष्ण पुरोहित की अपनी ही घर में क्रूर तरीके से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मात्र 36 घंटे में इस मामले का राज खोल दिया। पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची और किसी और को सुपारी देकर हत्या करवाई। शुरू में इसे लूटपाट का मामला बताया गया था लेकिन पुलिस की सूझबूझ से सच्चाई सामने आ गई।

 

यह घटना मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंडीखेड़ा चरण गांव में सोमवार-मंगलवार की रात हुई। गांव जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है। देव कृष्ण पुरोहित घर में सो रहे थे कि उनकी हत्या कर दी गई।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या करके सालों से फरार था, सिलिंडर बुक करते ही पुलिस ने धर दबोचा

पत्नी ने ही की पुलिस में शिकायत

घटना के तुरंत बाद पत्नी प्रियंका पुरोहित (25) पुलिस स्टेशन पहुंची और रोते हुए बयान दिया कि अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। उन्होंने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और देव कृष्ण को तेज धार वाले हथियार से मार डाला। उन्होंने कहा कि लुटेरे कुछ कीमती सामान भी लेकर भाग गए। लेकिन प्रियंका का बयान सुनकर पुलिस को शक हो गया। उनके बयान में कई जगह विरोधाभास थे।

 

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि गहन जांच के बाद पता चला कि यह कोई साधारण लूट नहीं, बल्कि पहले से प्लान की गई हत्या थी। प्रियंका की शादी देव कृष्ण से करीब 13 साल पहले हुई थी, जब वह सिर्फ 15 साल की थी। शादी के बाद वह पति के साथ रहना बिल्कुल नहीं चाहती थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

कमलेश से थे अवैध संबंध

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका का 32 साल के कमलेश पुरोहित नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध चल रहे थे। कमलेश राजगढ़ का रहने वाला है। दोनों देव कृष्ण को अपना रास्ते का रोड़ा समझते थे। इसलिए उन्होंने सुरेंद्र नाम के एक शख्स को देव कृष्ण की हत्या करने के लिए 1 लाख रुपये दिए।

 

परिवार वालों ने बताया कि शादी से ही रिश्ता बहुत खराब था। देव कृष्ण की बहन ज्योति ने कहा कि प्रियंका अक्सर अपने पति का अपमान करती थी। वह कहती थी, ‘तुम काले हो, तुम मेरे लायक नहीं हो। मुझे बेहतर इंसान चाहिए। तुम जैसे व्यक्ति के साथ मैं कैसे रह सकती हूं?’

 

यह भी पढ़ें: टैटू और QR कोड ने खोला राज, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा

पुलिस ने जुटाए सबूत

पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों से प्रियंका और कमलेश के बीच कनेक्शन साबित कर दिया। पूछताछ के दौरान प्रियंका ने अपना अपराध कबूल लिया। उसके बाद पुलिस ने प्रियंका और कमलेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सुरेंद्र अभी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


और पढ़ें