बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग के ऊपर पुराने जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला हाई प्रोफाइल है। मगर, इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय बनकर अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे तस्कर, 4 आरोपी गिरफ्तार
घायल युवक ने क्या बताया?
घायल युवक का नाम मोतीलाल कुशवाहा है। मोतीलाल कुशवाहा ने दावा किया कि, 'शालिग्राम गर्ग, अंकित मिश्रा और दो-तीन अन्य लोग वहां थे। उन्होंने मुझे पीटा और गोलियां चलाईं। उन्होंने पिस्तौल से तीन-चार राउंड गोलियां चलाईं। मेरे कान पर भी गोली लगी है।'
'शालिग्राम गर्ग ने मुझे यहां डंडे से मारा'
पीड़ित युवक ने आगे बताया, 'शालिग्राम गर्ग ने मुझे यहां डंडे से मारा। वह लोगों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। उसने पहले ही गांव की बहुत सारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसने यहां मेरे सिर पर डंडे से मारा और उसने पिस्तौल से गोलियां भी चलाईं। मैंने उसे अपनी आंखों से गोलियां चलाते देखा। वहां चार-पांच लोग थे।'
यह भी पढ़ें: वर्दी की आड़ में बड़ा खेल, राहगीर को लूटा; इंस्पेक्टर समेत 4 पर FIR
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव में घटी। मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान शालिग्राम गर्ग अपने साथी सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे और घटना को अंजाम दिया।
