बेंगलुरु के कग्गलीपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से जान ले ली। बताया जा रहा है कि उसे अपनी पत्नी पर शक था जिसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया।महिला का नाम सिंचना था और उसकी उम्र 21 साल थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम रेणुकाया है। यह परिवार कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन के पास कुल्लेगौड़ानापाल्या इलाके में रहता था। 

 

यह भी पढ़ें: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी नियमित जमानत


पुलिस जांच में पता चला है कि रेणुकाया अपनी पत्नी पर अक्सर शक करता था, जिसके कारण घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे। घटना वाली रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई थी। दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि रेणुकाया घर के बाहर से एक भारी पत्थर उठाकर लाया और पत्नी के सिर पर दे मारा। चोट इतनी गहरी थी कि सिंचना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें: हादसे में गई थी इकलौते बेटे की जान, मां-बाप ने कर ली आत्महत्या

पुलिस की कार्रवाई

हत्या के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें फरार रेणुकाया की तलाश में जुटी हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।