इसी बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर लोगों के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। यहां पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने लगभग दो दर्जन लोगों की गाड़ियों में पानी वाला पेट्रोल डाल दिया, जिससे उनकी गाड़ियां खराब हो गईं। यह मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां इंडियन पेट्रोल पंप पर बड़ा लापरवाही कांड सामने आया है।

मिलावटी पेट्रोल गाड़ियों में भरा

पीड़ित लोगों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप के पेट्रोल में पानी मिला हुआ है और इसी मिलावटी पेट्रोल को उनकी गाड़ियों में भर दिया गया। यह पेट्रोल भरने के बाद दर्जनों वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। कुछ ही दूरी चलने के बाद गाड़ियां बंद हो गईं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने वाहनों को खराबी की वजह से मैकेनिक को दिखाना पड़ा।  

 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, हैरियर ने मारी टक्कर; दो युवकों की मौत

जांच कराने के बाद चौंकाने वाला खुलासा

जब लोगों ने इसकी जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी चला गया है। इस लापरवाही की वजह से 20 से ज्यादा वाहनों को लेकर उनके मालिक पेट्रोल पंप पहुंच गए और आरोप लगाया कि उनकी गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भरा गया है। इनमें से कई लोगों ने कहा कि सड़क पर एक साथ गाड़ियां बंद हो गईं। जांच करने के बाद जब लोग पंप पर पहुंचने लगे तो मामले का खुलासा हुआ। लोगों से बोतल और बाल्टियों में पानीयुक्त पेट्रोल भरकर वीडियो बनाया और पेट्रोल पंप पर हंगामा किया।

 

यह भी पढ़ें: नक्सल मुक्त भारत: अमित शाह का प्लान, तारीफ विजय शर्मा की क्यों हो रही है?

नुकसान की भरपाई की मांग

लोगों ने पेट्रोल पंप मालिक से अपने नुकसान की भरपाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि इस लापरवाही की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। लोगों की गाड़ियों के इंजन प्रभावित हो गए हैं, जिसकी मरम्मत में भारी खर्च आएगा। लोगों ने प्रशासन से पेट्रोल पंप के मालिक पर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पेट्रोल टंकी में पानी कैसे पहुंचा?