logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, हैरियर ने मारी टक्कर; दो युवकों की मौत

गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की जान चली गई।

Gurugram car accident

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों की जान ले ली। गलत दिशा आ रही कार ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, शहर के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की तरफ से गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई टाटा हैरियर कार ने सेक्टर 57 में दि लीजेंड सोसायटी के पास सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मारी।

 

पुलिस ने बताया जानकारी देते हुए बताया है कि मरने वालों की पहचान बिहार के मोतिहारी के रहने वाले रितिक कुमार और कार्तिक सुरेश के रूप में हुई है। रितिक सेक्टर 17 में रहता था, जबकि सुरेश सेक्टर 60 में रहता था। दोनों कॉलेज छात्र थे।

 

यह भी पढ़ें: नक्सल मुक्त भारत: अमित शाह का प्लान, तारीफ विजय शर्मा की क्यों हो रही है?

बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे

हादसा द लेजेंड सोसाइटी के एंट्रेंस के पास देर रात 2 हुआ। सुरेश एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि सुरेश पार्टी से ओला-उबर स्कूटी के माध्यम से वापस घर जा रहे थे। स्कूटी धर्म मार्ग रोड से होते हुए गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन की तरफ जा रही थी तब लीजेंड सोसायटी के सामने टाटा हैरियर ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हैरियर चालक अपनी कार को मौके से छोड़कार भाग गया।

डाक्टरों ने मृत घोषित किया 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

 

यह भी पढ़ें: नासिक: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

 

पुलिस ने स्कूटी चला रहे युवक की पहचान रितिक के रूप में की। उसका इलाज आर्टिमिस अस्पताल के आइसीयू में चल रहा था। शनिवार रात उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रितिक गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में काम करता था। साथ ही पार्ट टाइम ओला उबर में स्कूटी चलाता था। कार्तिक ने इसकी स्कूटी को बुक किया था।

 

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और कार के मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। 


और पढ़ें