logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नासिक: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

नासिक हादसे में मारे गए लोग, एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। अचानक उनकी कार कुएं में जा गिरी।

Nashik

नासिक में हादसे के बाद मौके पर जुटे बचावकर्मी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार के कुएं में गिरने की वजह से एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे, डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ है।

पुलिस और आपदा कर्मी, घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने की कोशिशों में जुट गए। आधी रात के आसपास 2 क्रेन और तैराकों की मदद से कार एवं उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारे गए लोग, डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे।

यह भी पढ़ें: 58 महिलाओं से अश्लील हरकत, सबके वीडियो भी बनाए, कैसे पकड़ा गया नासिक का ज्योतिषी

हादसा कैसे हुआ?

पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग, इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उनकी कार, कार्यक्रम स्थल के पास ही मौजूद एक कुएं में गिर गई।

किन लोगों की मौत हुई है?

पुलिस के मुताबिक मारे गए लोगों में 7 से 14 साल की उम्र की 5 लड़कियां और एक बच्चा भी शामिल है। 

  • सुनील दत्तू दरगुडे (32)
  • राखी/गुनवंती सुनील दरगुडे
  • उषा अनिल दरगुडे (32)
  • आशा अनिल दरगुडे
  • श्रद्धा अनिल दरगुडे
  • श्रवणी अनिल दरगुडे (11)
  • खुशी/श्रिष्टि अनिल दरगुडे (14)
  • श्रेयस अनिल दरगुडे (11)
  • समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7)
  • माधुरी अनिल दरगुडे (13)

यह भी पढ़ें: अशोक खराट और रूपाली चाकणकर का रिश्ता क्या था? हंगामे से इस्तीफे तक की कहानी

अब आगे क्या?

पुलिस ने कहा है कि शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


और पढ़ें