हिमाचल प्रदेश की चंबा जिला पुलिस की विशेष जांच टीम (SIU) टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने भरमौर-चंबा-पठानकोट नैशनल हाईवे पर परेल के पास नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर गाड़ी से 7.14 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। मामले में दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल लोगों की तलाश कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार चंबा SIU टीम के इंस्पैक्टर गगन और हैड कांस्टेबल योगराज की अगुवाई में पुलिस टीम भरमौर-चंबा-पठानकोट एनएच पर परेल के पास गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान जांच के लिए एक कैंटर को रोका गया। पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो उसके अंदर से 7.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। 

 

यह भी पढ़ें: मछली पालकों को तोहफा, हिमाचल सरकार कोल्ड स्टोरेज बनाने में देगी 70% सब्सिडी

पुलिस ने तुरंत कब्जे में लिया नशीले पदार्थ

पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर कैंटर सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (29) पुत्र स्वर्गीय प्रताप चंद निवासी गांव चनेड़ और सुरेंद्र कुमार (36) पुत्र टेक चंद निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ चंबा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

 

चंबा पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि SIU टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से हेरोइन पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस नशे के इस नैटवर्क की पूरी गहनता से जांच कर रही है।