उत्तर प्रदेश के फेमस यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला हुआ था। हमले के बाद सलीम अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए डासना कस्बे में देवी मंदिर के 'पीठाधीश' और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। यति नरसिंहानंद गिरी, पुलिस के रोकने पर भड़क गए हैं।
उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'सलीम भाई से जरूर मिलने जाऊंगा, अगर पुलिस मेरा कत्ल करेगी तो ही रुकूंगा, वरना जरूर जाऊंगा।' यति नरसिंहानंद गिरी ने उत्तर प्रदेश के सीएम को धमकी दी है। यह विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ति नरसिंहानंद गिरी अक्सर मुस्लिम धर्म के प्रति आलोचनात्मक बयान देते रहते हैं। एक बार यति नरसिंहानंद गिरी ने डासना मंदिर में मुस्लिम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया था। इस वजह से वह खबरों में बने थे। इस बार यति नरसिंहानंद गिरी सलीम से न मिल पाने को लेकर बवाल मचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर गिनाते थे इस्लाम की खामियां, घर में घुसकर रेत दिया गला
यति नरसिंहानंद गिरी ने योगी पर की तीखी टिप्पणी
सलीम वास्तिक दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। इसी लिए यति नरसिंहानंद को सलीम से मिलने के लिए दिल्ली जाने के लिए निकल रहे थे, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें डासना मंदिर पर ही रोक दिया है। जिसके बाद यति नरसिंहानंद गिरी गुस्सा हो गए और विवादित बयान देने लगे।
यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि, 'योगी सुन आज मुझे तेरी पुलिस ने अस्पताल जाने से रोक दिया है। अब पुलिस को मुझे मारना पड़ेगा, क्योंकि मैं सलीम भाई से मिलने जाऊंगा। पुलिस अपनी पूरी ताकत लगा दे, तब भी मैं सलीम से मिलने जरूर जाऊंगा। अगर पुलिस मुझे जान से मार देगी तभी मैं नहीं मिल पाऊंगा, वरना मैं जरूर जाऊंगा। अगर मैं अपने बाप की औलाद हूं, अगर मैं अपने गुरु का चेला हूं, तो मैं सलीम भाई से मिलने जरूर जाऊंगा।'
यह भी पढ़ें: हावड़ा के रियल एस्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
सीएम योगी को धमकाने लगे यति नरसिंहानंद
यति नरसिंहानंद गिरी योगी आदित्यनाथ पर कहा, 'मैं तेरी तरह नहीं हूं, जो मुसीबत में पड़े अपने साथियों को छोड़ दे। मैं तेरी तरह नकली हिंदूवादी नहीं हूं। न मुझे मुख्यमंत्री बनना है, न मुझे प्रधानमंत्री बनना है। तुमने आज मुझे रोककर अपना मुकद्दर फाड़ा है। तेरे से हजार गुना बड़ा काम हिंदू धर्म के लिए सलीम भाई ने किया है।' उन्होंने सीएम योगी को झूठा हिंदू बताया है।
