मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव में दो सालों ने अपने ही जीजा को जमकर पीटा। पारिवारिक विवाद के चलते सालों ने अपने जीजा नंद किशोर के कपड़े उतरवाकर उसे एक पेड़ से बांध दिया फिर बेल्ट और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

बताया जा रहा है कि जीजा अपनी ही साली को घुमाने के बहाने ले जाकर उससे छेड़छाड़ करता था। जानकारी के अनुसार, कीचाल नगरा निवासी 27 वर्षीय नंदकिशोर वाल्मीकि 13 जुलाई को अपने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान उसके साले गोलू वाल्मीकि और मोनू वाल्मीकि ने उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसे समझाने की कोशिश की। देखते ही देखते यह बातचीत तीखी बहस में बदल गई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर तब तक पीटा जब तक कि वह लहुलुहान नहीं हो गया।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा के 8 टोल पर लगेंगे ज्यादा पैसे, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

जीजा ने थाने में की शिकायत

वारदात के अगले दिन जीजा सिहौनिया थाने पहुंचा और अपने सालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए जीजे का मेडिकल परीक्षण कराया और 25 वर्षीय मोनू वाल्मीकि और 22 वर्षीय गोलू वाल्मीकि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

सिहोनिया थाना प्रभारी अतुल परिहार ने बताया की मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच करी। पुलिस ने दोनों सालों गोलू वाल्मीकि और मोनू वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 9 महीने की गर्भवती भैंस का हुआ ऑपरेशन, पेट से निकलीं धातु की 66 चीजें

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों साले अपने जीजा नंदकिशोर की पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिस को पिटाई के कुछ वीडियो आरोपियों के मोबाइल से भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि जब सालों से पूछताछ की गई तो सालों ने अपने जीजा नंदकिशोर पर आरोप लगाया कि वह उनकी छोटी बहन को घुमाने के बहाने ले जाकर उससे छेड़छाड़ करता था।