logo

मूड

ट्रेंडिंग:

9 महीने की गर्भवती भैंस का हुआ ऑपरेशन, पेट से निकलीं धातु की 66 चीजें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक गर्भवती भैंस के पेट से धातु की 66 चीजें निकाली गई हैं। इस भैंस ने खाना-पीना छोड़ दिया था और उसकी तबीयत खराब होती जा रही थी।

Veterinary Doctors Removing 66 Metal Objects from buffalo stomach

पॉलीक्लिनिक के डॉ. ने गर्भवती भैंस के पेट से 66 धातु की वस्तुएं निकाली Photo credit: Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लालरी स्थित में पॉलीक्लिनिक के डॉक्टरों की एक टीम ने हाल ही में एक ऑपरेशन करके नौ महीने की गर्भवती भैंस को नया जीवन दिया। ऑपरेशन के दौरान भैंस के पेट में से धातु के 66 नुकीले टुकड़े निकाले गए।

 

ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बरेवाल गांव निवासी पशुपालक करनैल सिंह ने बताया वह अपनी नौ महीने की गर्भवती भैंस को लेकर पॉलीक्लिनिक थे। वजह थी कि उनकी भैंस लगभग 10 दिनों से चारा नहीं खा पा रही थी और सुस्त व बीमार लग रही थी। क्लानिक में मौजूद डॉक्टर निशांत रनौत ने भैंस की जांच की।

 

यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को क्यों होती है मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी?

डॉ. निशांत रनौत ने क्या बताया?

डॉ. निशांत रनौत ने खून की जांच और अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि भैंस के पेट में धातु की कई चीजें मौजूद हैं। इसी के चलते डॉक्टर ने पशुपालक को तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी। इसके बाद डॉ. निशांत रनौत, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. शिल्पा रनौत और डॉ. स्टेफनी प्रधान की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान भैंस के पेट में से कील, तार और धातु के छोटे-छोटे टुकड़े निकले।

 

डॉ. निशांत ने बताया कि ऑपरेशन के बाद भैंस के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उसे दर्द से काफी राहत मिली है और अगर समय रहते यह ऑपरेशन नहीं किया जाता तो ये धातु की वस्तुएं भैंस के पेट में अंदरूनी पार्ट को नुक्सान पहुंचाकर उसकी जान के लिए खतरा बन सकती थीं।

 

यह भी पढ़ें: नाबालिग बच्चे को दुकानदार ने लगाया करंट, बैटरी चोरी का आरोप

पशुपालकों से सावधानी बरतने की अपील

डॉ. निशांत रनौत ने पशुपालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। पशुओं को चारा खिलाने से पहले विशेष रूप से गेहूं के भूसे एवं अन्य सूखे चारे को अच्छी तरह छान लें, ताकि उसमें मौजूद कील, तार अथवा अन्य धातु के टुकड़े पशुओं के पेट में न पहुंच सकें। थोड़ी-सी सावधानी पशुओं को गंभीर बीमारी और बड़े ऑपरेशन से बचा सकती है।


और पढ़ें