हरियाणा के सोनीपत जिले के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मार्केट से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया। यहां एक दुकानदार ने नाबालिग बच्चे को करंट लगाकर प्रताड़ित किया। कथित तौर पर बच्चे पर बैटरी चोरी का आरोप है। इसी के चलते दुकानदार संजीव गुप्ता ने उसे करंट लगाकर बेरहमी से पीटा। हालांकि एक शख्स ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया।
वीडियो में दिख रहा है कि करंट लगते ही बच्चा चिल्लाने लगता है और कहता है कि 'मेरी मां को बुला दो'। इस बीच उसने हाथ-पैर मारते हुए खुुद को बचाने का प्रयास भी किया। इसके बाद दुकानदार बच्चे को दुकान से बाहर खींच लाया और उसके हाथ मरोड़ने लगा। पास में खड़ी बच्चे की मां ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच दुकानदार के बेटे ने बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया।
यह भी पढ़ें: इस्कॉन पर भड़क क्यों गई है कलिंग सेना? परंपरा तोड़ने के आरोप
मां के सामने भी बच्चे को पीटा
बच्चे की मां का कहना है कि मेरे बेटे ने अकेले बैटरी नहीं चुराई थी। उसे मोहल्ले के एक लड़के ने बैटरी चुराने के लिए कहा था। चोरी के समय उसके साथ अन्य बच्चे भी थे, लेकिन दुकानदार के आने से पहले ही बाकी बच्चे भाग गए।
दुकानदार और उसके बेटा ने लगाया करंट
वीडियो में दिखाई देता है कि बिजली दुकानदार संजीव गुप्ता और उसका बेटा नाबालिग बच्चे को जमीन पर गिराकर पीटते हैं। दुकानदार बच्चे को दोनों पैर मोड़ देता है और मारपीट करने लगता है। इसी दौरान दुकानदार का बेटा दुकान में रखा पंखे का कंडेनसर उसे देता है इसके बाद दुकानदार बच्चे को कंडेसर से करंट लगा देता है। करंट लगते ही बच्चा चिल्लाने लगता है।
यह भी पढ़ें: घर बैठे App से अपडेट हो जाएगी AADHAAR वाली ईमेल आईडी, जान लीजिए तरीका
दोनों पक्ष के बीच आपसी सहमति
सोनीपत के सेक्टर- 27 के थाना प्रभारी सवित कुमार का कहना है कि दुकानदार संजीव गुप्ता और बच्चे की मां को थानें में बुलाया गया था। हालांकि दोनों पक्ष के बीच आपसी सहमति से राजीनामा हो गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि बच्चे की मां की तरफ से कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।