logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घर बैठे App से अपडेट हो जाएगी AADHAAR वाली ईमेल आईडी, जान लीजिए तरीका

आधार कार्ड से जुड़ी ईमेल आईडी को अब घर बैठे भी अपडेट किया जा सकता है। इस सुविधा को इस्तेमाल करने का आसान तरीका जान लीजिए।

ai generated of a girl standing at aadhaar center

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लगभग हर आधिकारिक काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में बदलाव कराने के लिए अक्सर आधार सेंटर या फिर पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता है। कई बार भीड़ होने या किसी अन्य कारण से एक बार में काम भी नहीं हो पाता है। अब यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इसी समस्या को खत्म करने के लिए AADHAR App पर ही ईमेल आईडी बदलने की सुविधा दे दी है। इसे लोगों ने हाथों-हाथ लिया है और सिर्फ 2 दिन में ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इस सुविधा का फायदा उठाया है।

 

अगर आप भी अपने आधार कार्ड से लिंक ईमेल आईडी को बदलना चाहते हैं तो इस ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आपके आधार कार्ड से कोई ऐसी ईमेल आईडी जुड़ी है जिसका इस्तेमाल अब आप नहीं करते हैं तो जरूरी है कि इसे बदल लें। इससे, कहीं पर भी आपके आधार का इस्तेमाल होने पर, वेरिफिकेशन होने पर और कोई बदलाव होने पर आपको ईमेल आईडी पर सूचना मिल जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: साइबर अपराधी भी जमकर कर रहे AI का इस्तेमाल, जानिए कैसे बना ठगी का हथियार

कब तक फ्री यह सुविधा है?

UIDAI ने  बताया है कि यह सुविधा 1 जुलाई से शुरू हुई है और 31 दिसंबर तक मुफ्त रहेगी। इस दौरान ईमेल अपडेट करने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। 31 दिसंबर के बाद किसी तरह का चार्ज लागू होगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए? सब जान लीजिए

ईमेल आईडी अपडेट करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार ऐप डाउनलेड करें।
  • ऐप खोलें, आधार नंबर या उपलब्ध लॉगिन ऑप्शन से साइन इन करें।
  • अब Face Authentication के जरिए अपना आइडेंटिटी वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके लिए कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन करें।
  • लॉगिन होने के बाद प्रोफाइल या Update AADHAR पर जाएं
  • यहां Email ID Update या Add Email Address का ऑप्शन चुनें।
  • अब अपनी ईमेल आईडी डालें और एक बार चेक करने के बाद सबमिट कर दें। 

इसके बाद आपके फोन पर ईमेल आईडी बदलने का मैसेज आ जाएगा और कुछ देर में ईमेल के जरिए भी इसकी सूचना मिल जाएगी। कुछ घंटों के बाद से आपके आधार से जुड़ी जानकारी आपकी नई ईमेल आईडी पर मिलने लगेगी।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें