उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहने वाली एक महिला की हाल में शादी हुई थी, जिसने शादी के बाद अपने पति से बताया कि शादी से 6 साल पहले उनका रेप हुआ था। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके इलाके के पैथोलॉजिस्ट ने कई बार उनका रेप किया था। महिला ने यह भी बताया कि जब वह 14 साल की थी तो आरोपी शख्स ने उनके साथ दुष्कर्म किया था, साथ ही डराता-धमकाता और ब्लैकमेल करता था, जिस वजह से पीड़ित महिला ने किसी को अपनी आपबीति नहीं बताई। यह बात सुन महिला के पति ने उन्हें सहानुभूति दी, उसके बाद रेप के आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ताकि पत्नी को न्याय मिल सके। जिसके बाद पुलिस आरोपी व्यक्ति के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू की है।
इस मामले को लेकर पीड़ित महिला और उनके पति वाराणसी के मिर्जामुराद पुलिस थाना गए थे। जहां पीड़ित महिला ने एसीपी अजय श्रीवास्तव को शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब वह 14 साल की थी तब पैथोलॉजिस्ट सेंटर के मालिक ने उनका रेप किया था। पैथोलॉजिस्ट सेंटर का मालिक दशरथ पटेल है, जो फिलहाल 60 साल का है।
यह भी पढ़ें: भ्रष्ट अफसरों पर चला विभाग का डंडा, 1 हुए बर्खास्त तो 8 पर विभागीय कार्रवाई जारी
क्या है पूरा मामला
पीड़ित महिला के मुताबिक, दशरथ पटेल ने 9 सितंबर 2019 को पहली बार रेप किया था। जब पीड़िता अपने कोचिंग सेंटर के बाहर किसी का इंतजार कर रही थी। तभी पड़ोसी दशरथ पटेल ने उन्हें अपने पैथोलॉजिस्ट सेंटर के अंदर ले गया। उसके बाद शटर बंद किया और महिला का रेप किया। उसके बाद पीड़िता को चुप रहने के लिए धमकाया था।
इस घटना के बाद आरोपी 2019 से 2025 के बीच कई बार फोन कर ब्लैकमेल करता था। महिला का आरोप है कि आरोपी दशरथ पटेल ने उसे 2019 से 2025 के बीच कई बार रेप किया था। 2026 के अप्रैल महीने में पीड़ित महिला के परिवार ने एक लड़के से शादी करा दी थी। जिसके बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने साथ हुआ दुष्कर्म पति को बताई थी।
यह भी पढ़ें: संविदा से सरकारी नौकरी तक की हर गलती की होगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
आरोपी पर लगा पोक्सो एक्ट
पीड़िता इस वक्त 24 साल की है लेकिन जब उसके साथ आरोपी ने बलात्कार किया तो वह नाबालिग थी। इस वजह से पुलिस ने इस मामले को पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया। आरोपी दशरथ पटेल अभी फरार है, जिसे पुलिस ढूंढ रही है।
