उत्तर प्रदेश की मंझनपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कौशांबी जिले के सिराथू में SP के एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके दिए भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अपने भाषण में उन्होंने यहां तक कह दिया कि मंत्री बन गए तो JCB-डंपर लगाकर खूब खोदना।
इंद्रजीत सरोज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। सम्मेलन के दौरान उन्होंने मंच से उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को लेकर भी विवादित बयान दिया। उनके इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पटना से दिव्या तो सारण से अफाक को टिकट, PK की पार्टी ने उतारे 5 MLC प्रत्याशी
इंद्रजीत सरोज का पूरा बयान
इंद्रजीत सरोज ने कहा, 'हमें मंत्री बनने से कोई रोक पाएगा क्या? बताइए, जब हम पूरे जिले के साथ खड़े हैं तो बड़े मंत्री हम भी बनेंगे। काम करेंगे और कल आपको नौकरियां मिलेंगी। इससे जिले का विकास होगा। सपा की सरकार बनी तो मुझे मंत्री बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। मंत्री बनने के बाद JCB और डंपर लगाकर खूब खनन करना। कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो हम भी मजबूत रहेंगे, है ना? तभी तो काम होगा।'
इस बयान के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अभी सरकार भी नहीं बनी और विधायक जी ने मंत्री बनने की बात शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा कि गांव बसा नहीं लुटेरे पहले आ गए। उन्होंने आगे लिखा, 'यही कारण है कि यूपी कहे बार बार नहीं चाहिए सपा की सरकार'
यह भी पढ़ें: 'खाली जमीन, पानी नहीं', CJP ने राजस्थान के आदिवासी स्कूलों की खोली पोल
केशव प्रसाद मौर्य को दी चुनौती
गौरतलब है कि 17 सितंबर को सिराथू विधानसभा क्षेत्र में सपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ था। इस दौरान इंद्रजीत सरोज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि केशव मौर्य राज्य में किसी भी सीट से चुनाव लड़ें, उनकी हार तय है। अब उनके भाई और भतीजे भी उनका साथ छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।
