तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को सोनारपुर में स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा है। अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए गए थे, तभी उन पर हमला हुआ। मारपीट में उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए हैं।
खुद के ऊपर हमला होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह हमला बीजेपी ने करवाया है। एक वीडियो में अभिषेक बनर्जी हेटमेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनका चेहरा एकदम काला नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रचंड गर्मी के बीच जरांगे का 9वां अनशन शुरू, फडणवीस की बढ़ेंगी मुश्किलें?
यह सब बीजेपी ने करवाया है- अभिषेक
उन्होंने कहा, 'यह सब बीजेपी ने करवाया है। देखो उन्होंने क्या किया है। यह उनके लोकतंत्र का नमूना है। एक महीना भी नहीं हुआ है और पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है।' बनर्जी जब यह बातें बोल रहे थे तब कैमरे के सामने ही एक शख्स ने उन्हें पीछे से जोरदार थप्पड़ मारा।
भीड़ से उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी किसी तरह से उनकी जान बचाकर ले जा रहे हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'वे मुझे मारना चाहते थे... पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम इस हमले को लेकर हाई कोर्ट में जाएंगे और कोर्ट को बताएंगे। हम गवर्नर को भी इस बारे में बताएंगे... मैं जरूर कोर्ट जाऊंगा।'
यह भी पढ़ें: 'फोर्स बुला लें तब भी खाली नहीं करेंगे', नोटिस पर भड़कीं राबड़ी देवी
पत्थर और अंडे फेंके
यह पूरा मामला दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर का है। चुनाव के दौरान हिंसा में पीड़ितों से अभिषेक मिलने गए थे, तभी स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने तृणमूल कांग्रेस नेता के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। पुलिस ने बताया कि अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने पत्थर और अंडे फेंके।
