रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत की। इसी दौरान लखनऊ के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह के साथ में यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हुए। इसी कार्यक्रम में बृजेश पाठक ने एक ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

 

इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर एक ऐसा दावा किया, जिससे लोगों का कौतुहल जाग गया। दरअसल, उन्होंने राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह सादगी की मिसाल हैं और उनके कंधों पर भारत की रक्षा का भार है। उन्होंने सभागार में मौजूद लोगों से कहा कि आज लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनती है।

 

यह भी पढ़ें: 9 महीने की गर्भवती भैंस का हुआ ऑपरेशन, पेट से निकलीं धातु की 66 चीजें

पहले लिखा जाता था- मुस्कुराईये आप लखनऊ में हैं

उन्होंने कहा, 'पहले लिखा जाता था कि मुस्कुराईये कि आप लखनऊ में हैं लेकिन अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है।' इसी दौरान पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा, 'पड़ोसी बड़बड़ाएगा तो मुस्कुराने की जगह उल्टा पड़ जाएगा।' 

 

 

 

खटिया में जाकर लगेगी मिसाइल

बृजेश पाठक ने कहा कि क्या कोई सोच सकता था कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन सकती थी? उन्होंने कहा, 'यह ब्रह्मोस मिसाइल ऐसी-वैसी नहीं है कि निशाना लगाकर दागना पड़े। कंम्प्यूटर में फीड कर देंगे कि आतंकवादी किस बेडरूम में है, यह उसी का लोकेशन लेकर सीधे उसके खटिया में जाकर मिसाइल लगेगी।'

 

यह भी पढ़ें: टैंकर से तेल निकालकर मिला देते थे केमिकल, पकड़ा गया 16 हजार लीटर डीजल-पेट्रोल

सरकार को हो रहा है फायदा

पाठक ने कहा कि इस मिसाइल का निशाना नहीं चुकेगा और आतंकवादी मारा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने रक्षा मंत्रालय को फ्री में जमीन दी, जहां मिलाइल बन रही है। इससे यूपी सरकार को 45 करोड़ की जीएसटी मिली है, जो आने वाले साल में 200 करोड़ हो जाएगी।