उचित सैलरी के साथ में कई मांगों को लेकर नोएडा की कंपनियों में काम करने वाले लाखों 'लो पेड' कर्मचारियों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग थी कि उनकी तनख्वाह के साथ में ओवर टाइम के पैसे बढ़ाए जाएं। प्रदर्शनों की वजह से नोएडा की मुख्य सड़कें जाम हो गईं, नेशनल हाइवे 24 भी डाम कर दिया गया, जिससे पूरे दिन लोग सड़कों पर जाम में फंसे रहे।

 

प्रदर्शन की वजह से नोएडा के सेक्टर, 80,82, 57, 58, 60, 62, 63, 64, 65, 1, 4, 15 आदि में हजारों फैक्ट्रियां बंद रहीं। शांति से चल रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया। इनकी मांग को देखते हुए नोएडी की डीएम, कमिश्नर और यूपी के श्रम आयुक्त कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी बातें सुनीं। देर शाम प्रशासन ने प्रदर्नशकारियों की मांगे मानते हुए ओवरटाइम के लिए मजदूरी दोगुनी, वीकली ऑफ और इसपर काम करने पर दोगुना पैसा और शिकायत पेटी लगाई जाने जैसे वादे किए। 

 

यह भी पढ़ें: तरुण के हत्यारोपी का घर गिराने पहुंची MCD, हाईकोर्ट ने रोक लगा दी; क्‍या होगा?

श्रम मंत्री अनिल राजभर के आरोप

जहां, 13 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर उनकी पूरी सरकार मजदूरों के साथ खड़ी हुई दिखाई दी। वहीं, इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने फैक्ट्री कर्मचारियों के प्रदर्शन को एक साजिश करार दिया है। अनिल राजभर ने कहा कि इस इलाके में हाल ही में हुई आतंकी गतिविधियों से जुड़ी गिरफ्तारियों को देखते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों से उनके लिंक की भी जांच की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि नोएडा में इसकी वजह से अशांति फैली, आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़पें हुईं। जबकि अधिकारी शांति बनाए रखने और हालात को काबू में करने के लिए जूझ रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: 'नौकरी दिलाऊंगा...', लड़की को फंसाया, फिर बेच दिया, 2 गिरफ्तार

श्रम मंत्री ने दिया पुराना हवाला

उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने मेरठ और नोएडा में हाल ही में संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए इस अशांति को एक सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इ आतंकियों के तार पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों से जुड़े हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में डबल इंजन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान देश विरोधी ताकतें इस तरह की साजिश कर रही हैं। 

 

उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि यह घटना राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से की गई है। हाल के दिनों में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके लिंक पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़े थे। ऐसे में राज्य में अस्थिरता पैदा करने की साजिश की संभावना को बल मिलता है। एजेंसियां ​​पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।'