उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक खौफनाक घटना सामने आई है। लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक 19 साल के बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद शव के टुकड़े कर दिए। शुव को छिपाने के लिए बेटे ने पिता के शव के टुकड़ों को नीले ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि उसके पिता उस पर प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई के लिए दबाव बनाते थे, जिसके चलते उसने यह खौफनाक काम किया। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। 

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आशियाना के सेक्टर-एल में रहने  वाले शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी अक्षत प्रताप उनके ही बेटे हैं और बेटे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।  इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। बेटे ने पिता के सिर और धड़ को घर के भीतर ही एक ड्रम में भर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: मौसम: दिल्ली में गर्मी, हिमाचल में बर्फबारी, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

 

पूरा मामला समझिए

21 फरवरी को पुलिस को मानवेंद्र की गुमशुदगी की शिकायत मिलती है। शुरुआत में पुलिस को इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है लेकिन बाद में सारे राज खुल जाते हैं। दरअसल, आरोपी अक्षत नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था। उसके पिता ने 20 फरवरी की सुबह उसे समझाने की कोशिश की लेकिन बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि अक्षत ने लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मार दी। मौके पर ही मानवेंद्र की मौत हो गई। 

शव के टुकड़े कर फेंके

इस वारदात के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने तीसरे फ्लोर से लाश को घसीटते हुए ग्राउंड फ्लोर पर लाया। ग्राउंड फ्लोर पर बने एक खाली कमरे में उसने लाश को रख दिया और शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। वह शव को गोमती नदी में फेंकना चाहता था लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद उसने आरी खरीदी और आरी से शव के टुकड़े किए। वह पिता के धड़ को ठिकाने नहीं लगा सका। इसके बाद उसने नीला ड्रम खरीदा और पिता के धड़ को उसमें डाल दिया। 

अक्षत पर हुआ शक

जब मानवेंद्र की जानकारी किसी को नहीं मिली तो पड़ोसियों को अक्षत पर शक हुआ, जिससे वह घबरा गया। इस बीच अक्षत ने उसके पिता के करीबी दोस्त को फोन कर कहा कि अंकल पापा ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद पिता के दोस्त ने अक्षत से घर आकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पापा ने 20 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उन्हें अक्षत पर शक हुआ और उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की तो अक्षत ने पूरी कहानी बता दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अक्ष को हिरासत में लिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: झारखंड: चतरा में एयरएंबुलेंस क्रैश, कब, कैसे क्यों हुआ हादसा? हर सवाल का जवाब

नीट के पेपर का था दबाव 

अक्षत नीट पेपर की तैयारी कर रहा था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पापा उस पर नीट निकालने के लिए दबाव बना रहे थे। अक्षत ने उस दिन नीट की तैयारी करने से मना कर दिया था। अक्षत ने दावा किया कि इस बात पर उसके पिता भड़क गए और उस पर राइफल तान दी और जब उसने राइफल छिनने की कोशिश की तो पिता को गोली लग गई। 

 

पुलिस को अक्षत की बात पर पूरा यकीन नहीं है। पुलिस के अनुसार, अक्षत के पापा रात में उसे समझाकर सो गए थे। बिस्तर पर ही राइफल रखी थी, जिसे उठाकर अक्षत ने उनके सिर में गोली मार दी। अगली सुबह वह बिस्तर चादर और खून से सने तकिए को कार में रखर अमौसी पहुंचा और फिर आग बिस्तर में आग लगा दी। पुलिस ने शव के टुकड़े, ड्रम में रखे धड़े को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।