उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उस पर आरोप है कि उसने 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदही की और बच्ची के घर में चोरी की। इस घटना के बाद से इलाके में बवाल हो रहा था। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। 

 

पुलिस शनिवार रात को ग्रीन बेल्ट रोड पर चेकिंग कर रही थी और उसी समय वहां से एक युवक पैदल गुजर रहा था। पुलिस शक के आधार पर उसे रोकने की कोशिश करने लगी लेकिन युवक ने उन पर ही फायरिंग कर दी। फायरिंग करके वह भागने लगे और पुलिस ने भी इसके जवाब में गोली चलाई। पुलिस की गोलियां उसके दोनों पैरों में जा लगी और वह खून से लथपथ हो जमीन पर गिर पड़ा। 

 

यह भी पढ़ें: NIT कुरुक्षेत्र के हास्टल में क्या है? 4 छात्र कर चुके सुसाइड; पाचवां भी...

 

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिनों पहले गाजियाबाद के नीति खंड-2 में स्थित एक प्लॉट में झुग्गी में सो रही 7 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी ने बच्ची को अगवा किया और पास के पार्क में ले जाकर उसका रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी झुग्गी में चोरी करने घुसा था और उसने वहां से 11,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर वापस छोड़ दिया। 

कंधे पर टांगकर गाड़ी में बैठाया

जब आरोपी के पैरों पर गोली लगी तो वह खड़ा नहीं हो पाया और पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के जवान उसे कांधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपये और एक तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी को इलाज अब अस्पताल में चल रहा है और अभी पुलिस ने उससे पूछताछ नहीं की है। 

 

यह भी पढ़ें: UP में स्मार्ट मीटर को बवाल जारी, लोग बोले बिजली काट रहे, बैकफुट पर योगी सरकार

पुलिस ने क्या बताया?

इंदिरापुरम के ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे गौर ग्रीन से कनावनी पुलिया की ओर आने वाली ग्रीन बेल्ट रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को एक संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और फायरिंग करके भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।