पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में अब तक 19 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और 24 लोग का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम की व्यवस्था की गई है और अब तक 9 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। 

 

CM शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि घटना के समय कोलकाता पुलिस ने CCTV फुटेज ले ली थी। CCTV में जो लोग दिख रहे हैं और जो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार थे लेकिन अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: जड़ी-बूटी दी और कहा- बेटा होगा; बेटी हुई तो जीशान-हाशिम ने पुजारी को मार डाला

CM शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा? 

CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'उत्तरी कोलकाता के चोरबागन पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। इस भयानक घटना में जिन परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, सीपी और वरिष्ठ अधिकारी मेरे साथ हैं, हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अस्पताल में घायलों से मिलने जाते समय मेरे साथ कैबिनेट के सहयोगी और राज्यसभा सांसद श्री सामिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। हम लगातार जमीनी हालात का जायज़ा ले रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही, निष्पक्ष जांच के लिए हम एक मौजूदा जज की देखरेख में एक STF (विशेष कार्य बल) गठित करने की दिशा में कदम उठाएंगे। CM शुभेंदु अधिकारी ने मुसीबत में फंसे लोगों के लिए इमरजेंसी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800 345 5678 शुरू कर दिया गया है।  

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के करीबी परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया गया है।   

हिरासत में लिए गए पूजा कमेटी और सुरक्षा एजेंसी के सदस्य

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कह कि राज्य सरकार की प्राथमिकता घायलों का सही प्रकार से इलाज कराना है। उन्होंने कहा कि इस भगदड़ के लिए जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित अन्य सीनियर ऑफिसर के साथ बैठक करेंगे और मामले की तह तक जाएंगे।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पूजा कमेटी के सदस्यों और सिक्यूरिटी एजेंसी के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है और हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी।