पश्चिम बंगाल में कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह ने भाटपाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। अर्जुन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्या की गई है, हम उसका बदला जरूर लेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। अर्जुन सिंह का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब शेख हसीना को 16 दिसंबर को बांग्लादेश जाने की खबरें सामने आई है। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवामी लीग ने शेख हसीना को वापस ले जाने के लिए बांग्लादेश सरकार से विमान की मांग की है। इसको लेकर बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि उन्हें केवल एक कैदी की तरह हथकड़ी लगाकर ही वापस लाया जा सकता है।   

 

यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले का CCTV फुटेज आया सामने

अर्जुन सिंह बोले बांग्लादेश पर कर लेंगे कब्जा

पत्रकारों से बात करते मंगलवार को अर्जुन सिंह ने कहा, 'हम 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। अब बहुत हो चुका, बांग्लादेश को लेकर अब और कोई बहाना नहीं चलेगा। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्या की गई है, हम उसका बदला जरूर लेंगे, इसमें कोई शक नहीं है।' 

मंत्री अर्जुन सिंह क यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर पहले ही तनाव बढ़ा हुआ है। हाल ही में शेख हसीना को 16 दिसंबर को बांग्लादेश जाने की खबरें सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवामी लीग ने शेख हसीना को वापस ले जाने के लिए बांग्लादेश सरकार से विमान की मांग की है। 

शेख हसीना की वापसी की चर्चा पर क्या बोला बांग्लादेश?

शेख हसीना के वापस बांग्लादेश जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि शेख हसीना को केवल एक कैदी के रूप में, हाथों में हथकड़ी लगाकर और कड़ी निगरानी में ही वापस आने दिया जाएगा।  

 

साथ ही हुमायूं कबीर ने उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया कि हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। इस दिन देश में 'विजय दिवस' मनाया जाता है। कहा, हुमायूं कबीर ने कहा कि इच्छा और वास्तविकता दो अलग-अलग चीजें हैं। हकीकत यह है कि किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण के अलावा किसी और तरीके से वापस आने की इजाजत कभी नहीं दी जाएगी।