logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा; सोना चांदी का भाव जानिए

मंगलवार को एक दिन के बंदी के बाद बुधवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। जानिए कंपनियों का हाल और बाजार में आज क्या है सोना चांदी का भाव

शेयर मार्केट, Share Market Today,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुरु नानक जयंती पर मंगलवार 24 नवंबर को शेयर मार्केट बंद रहा। एक दिन के बंदी के बाद बुधवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे 83,746.40 अंक पर खुला। इसमें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 1,310.41 अंक यानी 1.59 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 

 

वहीं, बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। BSE बैंकएक्स 1,283.30 अंक यानी 1.82 फीसदी चढ़कर 71,694.11 अंक पर कारोबार करता दिखा। इसके अलावा, BSE फोकस्ड IT इंडेक्स में 637.42 अंक यानी 1.66 फीसदी की तेजी रही और यह 38,971.61 अंक पर कारोबार करता दिखा।

 

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 सुबह 9:17 बजे 25,748.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसमें 398.45 अंक यानी 1.57 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी बैंक 1,157.35 अंक यानी 1.85 फीसदी चढ़कर 63,742.70 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी नेक्स्ट 50 भी 388.90 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 72,634.30 अंक पर रहा। कुल मिलाकर आज मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हुई।  

 

यह भी पढ़ें: सोने की कीमत 32% गिरी, फिर भी 2 साल पहले से दोगुनी महंगा; समझिए पूरा गणित

BSE पर कैसा रहा कंपनियों का हाल?

खबर अपडेट की जा रही है

 

 

 


और पढ़ें