आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर WhatsApp का इस्तेमाल करता है। लोग इससे मैसेज भेजने, फोटो-वीडियो शेयर करने, ऑनलाइन पेमेंट करने और ऑफिस से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर करने और अन्य कई कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि साइबर अपराधी भी WhatsApp अकाउंट को निशाना बनाकर लोगों की पर्सनल जानकारी चुराने और उनके संपर्कों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।
कई बार हैकर्स फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी या अन्य साइबर तरीकों के जरिए WhatsApp अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं। अकाउंट हैक होने के बाद अपराधी आपके नाम से दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेज सकते हैं या पैसों की मांग कर सकते हैं। ऐसे में घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है, ताकि अकाउंट को सुरक्षित किया जा सके और किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। अब जानिए कि WhatsApp हैक होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा के 8 टोल पर लगेंगे ज्यादा पैसे, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी
दोबारा अपने नंबर से WhatsApp में लॉगिन करें
अगर आपको लगता है कि किसी ने आपका WhatsApp अकाउंट हैक कर लिया है, तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से दोबारा WhatsApp में लॉगिन करने की कोशिश करें। इसके लिए WhatsApp ऐप खोलें, अपना मोबाइल नंबर डालें और लॉगिन के लिए आपके नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा। जैसे ही आप सही OTP डालेंगे, आपका अकाउंट दूसरे डिवाइस से अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। ध्यान रखें कि OTP किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
Two-Step Verification
अगर आपने पहले से Two-Step Verification शुरू कर रखा है, तो OTP के बाद आपको 6 अंकों का PIN भी डालना होगा। यह सेफ्टी का एक तरीका है, जिससे कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट को आसानी से ऐक्सेस नहीं कर सकता। अगर PIN याद नहीं है, तो WhatsApp की प्रक्रिया के अनुसार उसे रीसेट करना होगा।
दोस्तों और परिवार को तुरंत जानकारी दें
अकाउंट हैक होने के बाद साइबर ठग आपके नाम से आपके दोस्तों, रिश्तेदारों या एम्पलाई को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर सकते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उन्हें फोन या किसी दूसरे माध्यम से बता दें कि आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया।
WhatsApp में Linked Devices को चेक करें
अगर आपको अकाउंट वापस मिल गया है, तो तुरंत Settings में जाकर Linked Devices में जाए। वहां देखें कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइस में लॉगिन है। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे, तो उसे तुरंत Log Out कर दें। इससे कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को क्यों होती है मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी?
WhatsApp सपोर्ट से संपर्क करें
अगर OTP डालने के बाद भी आप अपना अकाउंट वापस नहीं पा रहे हैं या कोई दूसरी समस्या आ रही है, तो WhatsApp सपोर्ट से संपर्क करें। उन्हें पूरी जानकारी दें ताकि वे आपके अकाउंट को सुरक्षित करने और रिकवर करने में मदद कर सकें।
अगर पहले आपने Two-Step Verification स्टार्ट नहीं किया था, तो अकाउंट वापस मिलने के बाद इसे जरूर ऑन करें। इसके लिए Settings में जाकर Account पर क्लिक करें Two-Step Verification पर जाएं Enable क्लिक करें और 6 अंकों का PIN सेट करें। साथ ही एक रिकवरी ईमेल भी जोड़ दें, ताकि भविष्य में PIN भूलने पर उसे आसानी से रीसेट किया जा सके।
यह भी पढ़ें: अब कम उम्र के लोगों में भी क्यों होने लगी लो ब्लड प्रेशर की समस्या? जानिए कारण
मोबाइल और ईमेल की सुरक्षा भी मजबूत करें
WhatsApp आपके मोबाइल नंबर और ईमेल से जुड़ा होता है। इसलिए अगर अकाउंट हैक हुआ है, तो अपने ईमेल का पासवर्ड भी बदल दें। साथ ही फोन का स्क्रीन लॉक, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जारी रखें और फोन के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
भविष्य में ना करें ये गलतियां
किसी भी व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें।
अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
फर्जी WhatsApp कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।
केवल औथोरिजेड ऐप स्टोर से ही WhatsApp डाउनलोड करें।
समय-समय पर Linked Devices और प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करते रहें।
