भारत में ऑन लाइन शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट गोट सेल और अमेजन प्राइम डे की शुरुवात हो गई है, जिसमें आपको बंपर फायदा हो सकता है। इन सेल के दौरान ग्राहक सैमसंग, एप्पल और गूगल जैसी कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन कम कीमतों पर खरीद सकते हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर ही आपको डिस्काउंट के कई बड़े ऑफर मिल रहे हैं। इनमें एक्स्ट्रा बैंक छूट, एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट EMI जैसे कई ऑफर शामिल हैं। 

 

इस सेल का सभी को बहुत बेसबरी से इतंजार रहता है क्योंकि इस सेल में  लगभग हर प्रोडक्ट पर स्पेशल डिस्काउंट मिलता है। इस साल अमेजन की प्राइम डे सेल 4 से 6 जुलाई तक चलेगी, और फ्लिपकार्ट की गोट सेल 4 जुलाई से शुरु हो गई थी। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक यूजरस के लिए इसका अर्ली एक्सेस 3 जुलाई से शुरू हो गया था।

 

यह भी पढ़ें: 13 जुलाई से शुरू हो जाएगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, कितना लगेगा टोल टैक्स?

इस सेल में क्या है खास?

इस सेल में  केवल स्मार्टफोन पर ही नही ब्लकि लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वियरेबल, ऑडियो प्रोडक्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी शानदार ऑफर है। अगर आप आम दिनों में बिना ऑफर के यह सामान खरीदते हैं तो आपको ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर आप इस सेल से सामान खरीदें तो आपको 51 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यानी की 1,00,000 रुपये की चीज आपको 50000 से कम में भी मिल सकती है। 

शानदार ऑफर

इस सेल में आपको कई खास ऑफर मिल रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा (12 जीबी + 256 जीबी) पर है जिसमें 7 प्रतिशत तक कि छूट मिल रही है। इसके बाद इस फोन की किमत 84,999 रुपये है। यहां तक की एप्पल आईफोन 17 प्रो पर भी खास ऑफर उपलब्ध है। आई फोन 17 प्रो (256 जीबी) की किमत 1,24,900 रुपये है जिसकी पहले किमत 1,34,900 रुपये थी। मार्केट में 1 साल पहले लॉन्च हुए नथिंग फोन पर 51 प्रतिशत तक कि छूट मिल रही है, जिसकी किमत सिर्फ 41,999 रुपये है। 

अमेजन भी दे रहा है खास ऑफर

प्राइम सेल के चलते अमेजन एसबीआई, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI लेनदेन पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही अमेजन-पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट यूजरस भी 5 प्रतिशत तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। अमेजन नाउ के माध्यम से प्राइम सदस्य चुनिंदा स्थानों पर ऑर्डर करने पर फ्री डिलीवरी, कैशबैक ऑफर और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी पर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

फ्लिपकार्ट का खास ऑफर

फ्लिपकार्ट ने आईसीआईसीआई बैंक, एचएसबीसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड के साथ-साथ पेमेंट के कई ऑफर उपल्बध करवाए हैं। ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई के सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के जरिए भी फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर पर लोन जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।