मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी होने का मामला सामने आया है। बड़ागांव के नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी को पत्र लिख दिया। पत्र में नागरिक सुरक्षा की धारा 170 और 126 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटना उस समय की है जब नायब तहसीलदार मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी चप्पल मंदिर परिसर के बाहर स्टैंड पर उतारी थी। लौटने पर चप्पल गायब मिली। ऐसी घटनाओं को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अधिकारी ने इसे हल्के में नहीं लिया है। मंदिर प्रबंधन से शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: 'शादी के दो साल बाद पति से...', ज्योतिषी की बात सुनकर दे दी जान
तहसीलदार ने सख्त कार्रवाई की मांग की
पहचान के आधार पर पूछताछ की गई है, उसने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार कर ली है। नायब तहसीलदार का कहना है कि मंदिर परिसर में बार-बार हो रही छोटी-मोटी चोरियां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। नायब तहसीलदार इसे नुकसान से अधिक सार्वजनिक सुरक्षा का मुद्दा बताया है। पत्र में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें: बीवी को बिना बताए गए और दुबई में फंस गए, भारत लौटने को बेताब हैं लोग
मामूली चोरी से कानून-व्यवस्था की बहस तक
फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है। यह घटना भले ही मामूली चोरी से जुड़ी हो, लेकिन एक प्रशासनिक अधिकारी की पहल ने इसे कानून और व्यवस्था के सवाल से जोड़ दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस प्रकरण में क्या कदम उठाती है और क्या यह मामला मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ेगा।
