उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती एक दूसरे से प्यार करते थे। आड़े आ रहे धर्म की वजह से दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध पा रहे थे। मगर, तमाम कोशिशों के बाद शुक्रवार को युवक और युवती एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए।
दरअसल, प्रतापगढ़ की सानिया बानो (23) नाम की मुस्लिम युवती हिंदू युवक अमन कुमार (24) से प्यार करती थी। दोनों रे रिश्ते को चार साल हो गए थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मामला प्रतापगढ़ के दाऊदपुर गांव का है। सानिया और अमन एक ही गांव के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: 'राजनीति के राखी सावंत हैं तेज प्रताप', अनुष्का के भाई आकाश ने ऐसा क्यों कहा?
पहले शादी का भारी विरोध हुआ
यह खबर जैसे ही दोनों के परिवारों को पता चली तो इसका भारी विरोध हुआ। अलग-अलग धर्म होने की वजह से घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे थे। 4 साल के प्रेम-प्रसंग के बाद लड़का-लड़की भी अलग होने को राजी नहीं थे।
कैसे माने लड़की के पिता
प्रतापगढ़ में थाने में 6 घंटे चली पंचायत के बाद अमन और सानिया की मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवा दी गई। लड़की के पिता खुर्शीद आलम बाद में मान गए और बेटी की शादी के लिए सहमति जता दी। भगवान महादेव के मंदिर में अमन और सानिया ने सात फेरे लिए। जयमाल और सिंदूरदान हुआ। इस दौरान सानिया और अमन दोनों के माता-पिता वहां मौजूद रहे। शादी के बाद दोनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। दोनों समधी गले मिलने नजर आए।
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका क्या कहता था...' डायलॉग बोलने वाला लड़का भी मांग रहा प्रधान का इस्तीफा
इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह पूरा मामला मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र का है। सानिया और अमन शादी से बेहद खुश हैं।


