दिल्ली के ऐतिहासिक जन्तर-मन्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में शनिवार को हजारों छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। यहां थाली और चम्मच लेकर पहुंचे छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। जगह-जगह प्रदर्शनकारी प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए चम्मच से थाली बजाई। बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग नीट परीक्षा लीक मामले, परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार पेपर लीक होने और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है तो एक बार फिर थाली पीटकर शिक्षा मंत्री को हटा दिया जाए जो अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
यह भी पढ़ें: 20 रुपये को नोट पर मांगी चाची की मौत, मंदिर में भक्त की आजीब मांग
जन्तर-मन्तर पर डटे रहेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, वे जन्तर-मन्तर पर डटे रहेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें ऐसी अनुमति देने से मना किया है। इस बीच हजारों के बीच में एक शख्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
गौतम ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दरअसल, सोशल मीडिया पर 'अमेरिका क्या कहता था... क्या हो तुम? आज हम कहते हैं, तू क्या है बे...' डायलॉग से फेमस हुआ वायरल बॉय भी जन्तर-मन्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन में शामिल हुआ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। इस वायरल बॉय का नाम गौतम है।
यह भी पढ़ें: बस्ती में बनी पानी की टंकी भरते ही फटी गई, जल जीवन मिशन के निर्माण पर उठे सवाल
सिस्टम ने छात्रों की जान ले ली- गौतम
नीट पेपर लीक के बाद कई छात्रों के आत्महत्याएं करने के मामले पर गौतम ने कहा कि इस नाकारा सिस्टम ने उनकी जान ले ली। उन्होंने छात्रों को श्रद्धांजलि दी। गौतम ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा, 'यह प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के चेहरे पर थप्पड़ है। आप कैसे मंत्री हो, जो ना तो इंसाफ दे सकते हो और ना ही इस्तीफा।'
प्रदर्शन में पहुंचे गौतम ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बहुत ज्यादा जरूरत है। शिक्षा व्यवस्था में बहुत सारी कमियां हैं, जिनको दूर किए जाने की जरूरत है।
जेल भरो आंदोलन शुरू करने की अपील
प्रदर्शन के दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, 'चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। उन्होंने जेल भरो आंदोलन शुरू करने की अपील की।' प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए।