पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जहां 3 अप्रैल की रात लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर एक युवक अचानक से चढ़ गया। जिसे देखकर सुनंदा शर्मा डर गईं और चिल्लाने लगीं लेकिन तभी बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे उतार दिया। इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने युवक की बदतमीजी के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है। इस घटना को लेकर सिंगर सुनंदा ने एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अहम बातें बताई हैं।
यह घटना गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज की है, जहां कॉलेज फेस्ट में सुनंदा शर्मा परफॉर्म करने आई थीं। इस लाइव कॉन्सर्ट में कॉलेज के कई स्टूडेंट आए थे, उन्हीं में एक युवक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर चढ़ गया था, जो सुनंदा के पैर छूने की कोशिश कर रहा था। इस पूरी घटना ने सिंगर सुनंदा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वायरल वीडियो को देखकर अपनी-अपनी राय दी है।
यह भी पढ़ें: बेटी का तलाक हुआ फिर पिता ने क्यों ढोल-नगाड़े बजवाए? वजह दिल छू लेगी
वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पल सुनंदा शर्मा गाना गा रही हैं, वहीं दूसरे ही पल एक युवक स्टेज पर चढ़ आता है। वह सीधे सुनंदा के सामने आकर खड़ा हो जाता है और उनके पैर छूने की कोशिश करता है। इसके बाद सुनंदा बुरी तरह डर जाती हैं और चिल्ला पड़ती हैं। उनकी आवाज माइक के जरिए साफ सुनाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने एक्स पर अपनी राय शेयर की है।
विजय मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने कहा, 'ऐसे नहीं चढ़ना चाहिए, वरना परफॉर्म करने वाला डर जाएगा।'
सृष्टि ने कहा, 'ऐसे अचानक प्रकट हुआ जैसे ऊपर से गिरा हो।'
शाहिना नाम की एक लड़की ने कहा, 'इस लड़के के अचानक स्टेज पर चढ़ने से पंजाबी सिंगर सुनंदा काफी डर गईं, और यह स्वाभाविक भी है।'
यह भी पढ़ें: पोते ने थार पार्क की, अचानक पीछे लुढ़कने से कुचल गई दादी, वायरल वीडियो
सिंगर सुनंदा ने घटना को लेकर क्या कहा?
सुनंदा शर्मा ने कहा, 'लाइव कॉलेज में जो मिसहैपनिंग हुई है, उसे लेकर मैं बताना चाहती हूं कि जब मैं गाना गा रही थी और मेरा ध्यान पूरी तरह से गाने पर था इसलिए अचानक स्टूडेंट को देखकर मैं डर गई। मेरा रिएक्शन लाउड था क्योंकि वह अचानक से आया इसलिए हम लोग बैकस्टेज चले गए। मुझे सुनने में आया है कि कॉलेज वालों ने सख्त ऐक्शन लिया है, तो मैं कॉलेज मैनेजमेंट से दरख्वास्त करती हूं कि स्टूडेंट को माफ कर दें। मैंने भी उसे माफ कर दिया है क्योंकि कई बार फैन्स का लव दिखाने का तरीका अलग होता है।'
