सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंडियन रेलवे के एक कोच को बेडरूम की तरह सजाया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच को किसी फाइव स्टार होटल के हनीमून सुइट की तरह सजाया हुया है। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो इंडियन रेलवे पर सवाल उठने लगे। लोगों ने पूछा कि क्या इंडियन रलवे ने अब कोच को सुहागरात का कमरा बनाने की अनुमति दे दी है। रेलवे पर सवाल उठने के बाद इस मामले में अब एक्शन भी हो गया है। 

 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंडियन रेलवे ने एक बयान जारी किया है। बयान में रेलवे ने बताया कि कोच में एक कपल सफर कर रहा था और उन्होंने खुद से ऑनलाइन डेकोरेटर को बुलाया। रेलवे ने कहा, 'सजावट करने वाले की एंट्री अधिकृत नहीं थी और इसे सुरक्षा में भारी चुक की तरह देखा गया है।'

 

यह भी पढ़ें: अगले 7 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ेगी बारिश, दिल्ली से मुंबई तक कैसा रहेगा मौसम?

 

रेलवे ने लिया एक्शन

इस मामले में रेलवे ने एक्शन ले लिया है। रेलवे ने कहा कि यह सुरक्षा नियमों के हिसाब से गंभीर लापरवाही है। इस मामले में रेलवे ने संबंधित टिकट चेकर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इस पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमों के अनुसार, कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डेकोरेटर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है क्योंकि वह बिना अनुमति के ट्रेन में आया था। 

 

सुहागरात के कमरे की तरह सजाया था कोच

वायरल वीडियो में जब प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन का फर्स्ट एसी डिब्बा दिखाते हुए जब डेकोरेटर ट्रेन के अंदर जाता है और 1AC के कोच वाले केबिन में घुसता है, तो वहां बेहद खूबसूरत डेकोरेशन देखने को मिलती है। छत परर लाल और सफेद गुब्बारे लगाए गए हुए हैं और फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरी गई होती है। बेड पर गुलाब की पंखुड़ियों से दिल का डिजाइन बनाया गया होता। फोल्ड की हुई ऊपर की बर्थ पर आई लव यू लिखे हुए कटआउट हैं। यह किसी फाइव स्टार होटल के हनीमून सुइट की तरह सजाया हुया है।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई में रिकॉर्ड बारिश क्यों? बदलते मानसून के पीछे क्या है नया विज्ञान

 

दीवार और खिड़की पर फूलों की झालरों और ऑर्टिफिशियल फूलों से डेकोरेशन लगी हुई होती है। यह पूरा केबिन एक रोमांटिक और हनीमून थीम का फील दे रहा होता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जालना के एक इवेंट डेकोरेशन सर्विस प्रोवाइडर ने शेयर किया था। उन्होंने यह कोच चेन्नई जाने वाली ट्रेन के महाराष्ट्र स्टॉप पर सजाया था। अब उनके खिलाफ रेलवे ने मामला दर्ज कर लिया है। डेकोरेटर खुद बिना अनुमति के ट्रेन में आया था। रेलवे ने इसकी जानकारी दी है और पूरे मामले की जांच चल रही है।