logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिर्फ 10.29 लाख में आ गई Renault Duster, फीचर्स भी जान लीजिए

रेनॉ ने अपनी नई डस्टर का दाम जाहिर कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10.29 लाख रुपये रखी गई है और सबसे महंगे वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।

renault duster new model

रेनॉ डस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लंबे इंतजार के बाद रेनॉ ने अपनी नई डस्टर का दाम बता दिया है। इसका सबसे सस्ता वर्जन सिर्फ 10.29 लाख रुपये के एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध होगा। कम कीमत में आई यह SUV टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसी तमाम कार को टक्कर देने वाली है क्योंकि इसके पास पुरानी ब्रांड वैल्यू है और इस कार को खूब पसंद भी किया गया है। कुल चार वैरिएंट वाली इस कार की कीमत 10.29 लाख रुपये से लेकर 18.49 लाख रुपये तक रखी गई है। अभी के लिए सिर्फ 21 हजार रुपये देकर बुक कराने वाले ग्राहकों को 20 हजार रुपये का डिस्काउंट भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। बाद में इसी कार की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो जाएगी।

 

रेनॉ ने इस कार की प्रीबुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। कई शोरूम पर यह कार प्रीबुकिंग और डिस्प्ले के लिए उपलब्ध भी है। अब जाकर कंपनी ने इसका दाम बताया है। जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। मिडरेंज SUV सेगमेंट में इस कार को बेहद गौर से देखा जा रहा है क्योंकि बीते कुछ सालों में इस सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ा है और कंपनियों ने तेजी से खुद को अपग्रेड किया है।

 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का अंडों पर 'हेल्दी फरमान', अब एक्सपायरी डेट लिखना होगा जरूरी


कितने दाम में क्या मिलेगा?

 

रेनॉ ने मख्य रूप से चार वैरिएंट ऑथेंटिक, एवॉल्यूशन, टेक्नो और आइकॉनिक पेश किए हैं। 1 लीटर टर्बो इंजन वाले बेस मॉडल यानी ऑथेंटिक का एक्स शोरूम प्राइस 10.49 लाख रुपये, एवॉल्यूशन के बेस मॉडल की कीमत 11.69 लाख रुपये और टेक्नो की कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट 14.49 लाख रुपये की कीमत से शुरू होकर 18.49 लाख रुपये तक जाते हैं।

 

डस्टर के अपग्रेडेड वर्जन में डिजाइन को और बोल्ड बनाया  गया है। इसमें नया और बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, पैनोरॉमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और मॉडर्न ORVM दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: ओडिशा कांग्रेस में हुई बगावत, सबसे ज्यादा चर्चा में क्यों हैं सोफिया फिरदौस?

फीचर्स क्या-क्या हैं?

 

कंपनी जो तीन इंजन ऑप्शन दे रही है, उसमें 1 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन है जिसमें 100 PS की पावर और 160 nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। इस मॉडल में 6 गियर होंगे। दूसरा इंजन 1.3 लीटर और 4 सिलिंडर वाला है जिसमें 164  PS की पावर और 280 nm  की टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। तीसरा इंजन 1.8 लीटर और 109 हॉर्स पावर का है। इसी को हायब्रिड भी बनाने के लिए साथ में 49 hp की इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 किलोवॉट की बैटरी भी दी गई है। इस इंजन की क्षमता 160 हॉर्स पावर और 172 nm का टॉर्क जनरेट करने की है।

 

डिजाइन की बात करें तो पुराने मॉडल की तुलना में इस बार हेडलाइट, लोगो, बैजिंग, नई ग्रिल, नए डिजाइन का बोनट, फंक्शनल रूफ रेल और कई आधुनिक फीचर जोड़े गए हैं।


और पढ़ें