logo

मूड

ट्रेंडिंग:

योगी सरकार का अंडों पर 'हेल्दी फरमान', अब एक्सपायरी डेट लिखना होगा जरूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने अंडों पर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अंडों को बेचने के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिनके अनुसार अंड़ों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है।

Eggs

अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अंडों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने अंडा खाने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं की सेहत और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाते हुए अंडों पर एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह नए नियम एक अप्रैल से लागू होंगे। नए नियमों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बिकने वाले हर एक अंडे पर उसकी उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट की मुहर होना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

इस फैसले का मतलब है कि अब 1 अप्रैल से किसी भी दुकान पर ग्राहकों को दुकानदार पुराना अंडा नहीं बेच पाएंगे। दुकानदार को ताजा अंडा ही बेचना होगा और एक्सपायरी डेट के बाद उसे नष्ट करना होगा। यह फैसला खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामान और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए  पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त निर्देश पर लागू किया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: हर्निया और बवासीर बताकर करते थे एडमिट, निकाल लेते थे महिलाओं की बच्चेदानी

 

क्या बोले अधिकारी?

इस फैसले की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अंडे सीधे इंसान के स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। पहले कई जगहों पर पुराने अंडे बेचे जाते थे और ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं होती थी। अब यह नियम लागू होने से ट्रांसपैरेंसी आएगी और लोगों को सही अंडे मिलेंगे। 

एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी

सराकर के निर्देशों के अनुसार, अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी होगा।  अगर कोई व्यापारी या दुकानदार नियम नहीं मानता है तो उसके अंडे जब्त कर लिए जाएंगे। जब्त करने के बाद अंडों को नष्ट कर दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा के नियमों के मुताबिकअंडों को सब्जियों के साथ एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता। सब्जियों और अंडों के लिए अलग-अलग तापमान की जरूरत होती है। ऐसे में अंडो के लिए अलग से कोल्ड स्टोरेज बनाने की भी जरूरत है। 

कितने दिनों तक सुरक्षित रहते हैं अंडे?

अंडे कितने दिनों तक ठीक रहेंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि तापमान कितना है। कम तापमान पर अंडे ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रहते हैं। अगर 30 डिग्री से कम तापमान है तो अंडे सिर्फ 2 हफ्तों तक ही अच्छे रहते हैं। अगर अंडों को किसी कोल्ड स्टोर में 2 से 8 डिग्री तापमान के बीच रखा जाए तो यह अंडे 5 हफ्ते तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, दुकानदार आमतौर पर अंडो को कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखते।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों की स्कॉलर्शिप के 11 करोड़ खा गए अधिकारी, 5 राज्यों में घोटाला, जांच शुरू

ग्राहकों को होगा फायदा

जब भी हम दुकान पर अंडे खरीदने जाते हैं तो हम यह नहीं पता लगा सकते कि अंडे कितने दिन पुराने हैं और यह खाने योग्य हैं भी या नहीं। आमतौर पर दुकानदार के भरोसे पर ही लोग अंडे खरीद लेते हैं। अगर एक्सपायरी डेट पार कर चुके अंडे खा लिए जाएं तो इससे फूड पॉइजनिंग और पेट खराब होने के ज्यादा चांस रहते हैं। ऐसे में जब अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखी होगी तो लोग आसानी से जान पाएंगे कि यह सुरक्षित हैं या नहीं। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें