logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले डीजल-पेट्रोल अब CNG के भी दाम बढ़े, 2 रुपये महंगी हो गई गैस

देश में चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद डीजल-पेट्रोल और CNG के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

cng price in india

बढ़ गए CNG के दाम, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

कई गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम में भी इजाफा हो गया है। अब यह गैस 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से महंगी हो गई है। इससे पहले डीजल और पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर लगभग 3 रुपये का इजाफा किया गया है। हाल ही में महंगाई के आंकड़े भी आए हैं जो बताते हैं कि मार्च की तुलना में अप्रैल महीने में महंगाई लगभग दोगुने से भी ज्यादा हो गई। यह स्थिति तब थी जब गैस और पेट्रोल के दाम स्थिर थे। ऐसे में अब डीजल-पेट्रोल और CNG के दाम बढ़ने के बाद आशंका जताई जा रही है कि महंगाई की दर और भी बढ़ सकती है।

 

इस बढ़ोतरी से पहले दिल्ली में एक किलो CNG का दाम 77.09 रुपये था और अब यह बढ़कर 79.09 रुपये हो गया है। यहां यह जानना जरूरी है कि दिल्ली में चलने वाले ऑटो रिक्शा और ज्यादातर कैब सर्विस में चलने वाली गाड़ियां CNG से ही चलती हैं। दिल्ली परिवहन निगम के पास इलेक्ट्रिक बसों के अलावा भारी मात्रा में CNG से चलने वाली बसी हैं। इसका मतलब है कि अब सार्वजनिक परिवहन भी महंगा होने की आशंका है।

 

 

यह भी पढ़ें: 3 रुपये महंगा हो गया डीजल और पेट्रोल, अब कितने में मिलेगा?

 

CNG का भी आयात करता है भारत

बता दें कि भारत में CNG की जितनी जरूरत होती है उसका 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा दूसरे देशों से आता है यानी आयात किया जाता है। बीते कुछ महीनों से इसकी सप्लाई भी बाधित हुई लेकिन भारत में पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। डीजल और पेट्रोल की तुलना में सीएनजी के सस्ता होने के चलते ही लोग अपनी प्राइवेट और कमर्शियल गाड़ियों में सीएनजी किट लगवाते हैं और सीएनजी से ही गाड़ी चलाते हैं। 

 

डीजल-पेट्रोल और CNG के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरते हुए लिखा है, ''महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपये महंगा कर दिया गया। वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपये बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म- मोदी की वसूली शुरू।'


इस खबर को अपडटे किया जा रहा है।

Related Topic:#Business News

और पढ़ें