logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फैमिली फ्लोटर बीमा सस्ता तो है पर क्या आपके परिवार के लिए सही है?

फैमिली फ्लोटर बीमा पूरे परिवार को एक ही पॉलिसी में कवर देता है जो अलग-अलग पॉलिसियों से सस्ता होता है। इसे चुनने से पहले परिवार की उम्र और बीमारियों का ध्यान रखें।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस आज के समय में परिवारों के लिए एक ऐसा स्मार्ट विकल्प है जो कम पैसों में पूरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच देता है। यह प्लान पूरे परिवार को एक ही पॉलिसी के तहत कवर करता है और व्यक्तिगत पॉलिसियों की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। इस योजना का मुख्य आधार एक शेयर सम इंश्योर्ड है जिसे परिवार का कोई भी सदस्य जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकता है। इसमें एक ही बार प्रीमियम भरना पड़ता है और हर साल पॉलिसी को रिन्यू करना आसान होता है लेकिन इस पॉलिसी की शर्तों और इसके साथ आने वाले जोखिमों को समझना बहुत जरूरी है ताकि इलाज के वक्त किसी को भी पैसों की तंगी न हो।

 

फैमिली फ्लोटर पॉलिसी में कंपनी पूरे परिवार को एक ही पॉलिसी में कवर करती है। इसमें 15 लाख जैसी एक तय सम इंश्योर्ड होती है जिसे परिवार का कोई भी सदस्य इस्तेमाल कर सकता है। अगर साल भर कोई क्लेम न आए, तो अगले साल बोनस के जरिए सम इंश्योर्ड बढ़ जाती है या प्रीमियम कम हो जाता है। इसमें रिस्क यह है कि अगर किसी एक सदस्य का बड़ा इलाज हो जाए और पूरा पैसा खत्म हो जाए, तो बाकी परिवार के लिए उस साल पैसा नहीं बचता। जिन परिवारों में किसी को पुरानी बीमारी है उनके लिए यह खतरा ज्यादा होता है। आसान शब्दों में, यह पूरी राशि एक साझा गुल्लक जैसी है अगर एक बार में सारा पैसा खर्च हो गया तो बाकी लोगों के लिए मुश्किल समय में पैसा नहीं बचेगा।

 

यह भी पढ़ें: टर्म और लाइफ इंश्योरेंस की उलझन खत्म, अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे करें चुनाव

प्रीमियम का कैसे मिलता है?

फैमिली फ्लोटर का प्रीमियम घर के सबसे बुजुर्ग सदस्य की उम्र के हिसाब से तय होता है और कम उम्र के सदस्यों को थोड़े से एक्स्ट्रा पैसों में शामिल कर लिया जाता है। अगर सबसे बड़े सदस्य की उम्र 38 साल है और 15 लाख का कवर है, तो प्रीमियम लगभग 22,000 रुपये पड़ता है जबकि 4 अलग-अलग पॉलिसी लेने पर करीब 55,000 रुपये का खर्चा आता है। वहीं अगर सबसे बड़े सदस्य की उम्र 55 साल है तो फ्लोटर का प्रीमियम लगभग 48,000 रुपये हो जाता है जबकि अलग-अलग पॉलिसी का प्रीमियम करीब 44,000 रुपये ही रहता है। जब सबसे बड़े सदस्य की उम्र 52 से 58 साल के बीच होती है तब अलग-अलग पॉलिसी लेना ज्यादा सस्ता पड़ने लगता है।

जोखिम की समस्या

अगर परिवार के किसी सदस्य को डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारी है और उसे बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, तो सारा पैसा उसी के इलाज में खर्च हो सकता है। ऐसे में सम इंश्योर्ड का काफी बड़ा हिस्सा खत्म हो जाता है। इससे परिवार के बाकी सदस्यों के लिए साल भर के बाकी समय में बहुत कम पैसा बचता है जिसकी वजह से उनके पास जरूरत के समय पर्याप्त बीमा सुरक्षा नहीं रह जाती है।

अलग पॉलिसी कब चुनें?

फैमिली फ्लोटर बीमा तब लेना चाहिए जब घर के सभी सदस्य 45 साल से कम उम्र के हों और किसी को कोई पुरानी बीमारी न हो। साथ ही आपका कवर कम से कम 15 से 20 लाख रुपये का होना चाहिए और आपके पास नौकरी से मिला हुआ अलग बीमा भी होना चाहिए। बड़े शहरों में 3-4 लोगों के परिवार के लिए 15-20 लाख का कवर और छोटे शहरों में 10-15 लाख का कवर काफी रहता है।

 

अगर आपके परिवार में सबसे बड़े सदस्य की उम्र 55 साल से ज्यादा है, किसी को पुरानी बीमारी है, या आपको अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी कवर में जोड़ना है, तो अलग-अलग पॉलिसी लेना ज्यादा अच्छा रहता है। ऐसी स्थिति में फ्लोटर पॉलिसी का कवर 10 लाख से कम नहीं होना चाहिए। बेहतर यही है कि आप अपने माता-पिता के लिए सीनियर सिटीजन प्लान अलग से लें।

 

यह भी पढ़ें: पहले 500 रुपये की शॉपिंग फिर हजारों का कर्ज, युवाओं की आदत बदल रह BNPL

रिस्टोर सुविधा का मतलब

रिस्टोर सुविधा को आप एक इमरजेंसी बैकअप की तरह समझें। अगर साल के बीच में ही आपका पूरा सम इंश्योर्ड खत्म हो जाए, तो बीमा कंपनी उसे दोबारा भर देती है। इससे आपको उस साल के लिए फिर से इलाज का पैसा मिल जाता है। यह सुविधा तभी काम करती है जब आपका सारा पैसा पहले ही खर्च हो चुका हो। इसे आप अपनी मुख्य बीमा राशि का विकल्प न समझें क्योंकि यह सिर्फ मुसीबत के समय काम आने वाला एक एक्स्ट्रा सपोर्ट है। 

 

Related Topic:#Business News

और पढ़ें