हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 45 अंक ऊपर 82151 पर खुला। मार्केट के ओपन होने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82326 पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 स्टॉक्स वाला इंडेक्स निफ्टी 13 अंक नीचे 25277 पर रहा।
सोमवार को शेयर मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए थे। BSE के 30 शेयरों में से 20 बढ़त में नजर आए, 10 में गिरावट देखने को मिली। वहीं, बात करें सोने चांदी के भाव की तो पिछले कारोबारी सत्र में भाव में आई बड़ी गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी दिखी।
यह भी पढ़ें: पुश्तैनी सोने का हिसाब कैसे बनेगा, जब परिवार के पास पुराने बिल ही नहीं हैं?
BSE पर कैसा रहा कंपनियों का हाल?
मंगलवार को सुबह BSE पर 9:18 पर 30 शेयरों में से 20 बढ़त में नजर आए, वहीं 10 में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, IT शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। सुबह 9:18 बजे तक इंडिगो सबसे आगे रहा। यह 1.66 प्रतिशत बढ़कर 5627.70 पर करोबार करता दिखा। इसके बाद एशियन पेंट 1.47 प्रतिशत बढ़कर 2618.95 पर, अदाणी पोर्ट्स 1.27 प्रतिशत बढ़कर 1916.10 पर और मारुति 1.15 प्रतिशत बढ़कर 12718.95 पर नजर आए।
वहीं एक्सिस बैंक 1.07 प्रतिशत बढ़कर 1354.30 पर और एम एंड एम 0.90 प्रतिशत बढ़कर 3380.00 पर रहा। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यह 1.07 प्रतिशत गिरकर 1764.50 पर है। एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत गिरकर 1370.00 पर, इन्फोसिस 0.58 प्रतिशत गिरकर 1137.10 पर, पावरग्रिड 0.57 प्रतिशत गिरकर 260.50 पर और टीसीएस 0.21 प्रतिशत गिरकर 2395.85 पर रहा।
सोने चांदी के भाव में बढ़त
आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज सोना महंगा होकर करीब 1.35 लाख रुपेय प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ 1.69 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
आज 24 कैरेट सोना करीब 135,600 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 124,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 101,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 169,800 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।