logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 अरब डॉलर निवेश का वादा और कैसे अमेरिका में अदाणी को मिली क्लीनचिट? पूरी कहानी

अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ लगे सारे आरोपों को वापस ले लिया है। अदाणी ग्रुप पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप थे।

Gautam Adani

गौतम अदाणी। Photo Credit: PTI

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने सोमवार को गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर लगे आपराधिक फ्रॉड के सभी आरोपों को हमेशा के लिए वापस ले लिया है। न्यूयॉर्क की अदालत में चल रहे इस बड़े मामले को अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने कहा कि आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

अदाणी ग्रुप से जुड़ी अमेरिका की कई जांचें पिछले कुछ दिनों में बंद हो गई हैं। इससे पहले गौतम अदाणी के वकील रॉबर्ट गिफ्रा जूनियर ने एक प्रेजेंटेशन में बताया था कि अदाणी 10 अरब डॉलर अमेरिका में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन चल रहे मुकदमों की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था।

यह भी पढ़ें: मजबूर होकर LIC ने डाले अडानी ग्रुप में 3.9 अरब डॉलर? पूरे बवाल की ABCD समझिए

अदाणी ग्रुप ने भरा 27.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) के साथ भी सेटलमेंट कर लिया है। कंपनी ने ईरान प्रतिबंधों के उल्लंघन के मामले में 27.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना भर दिया है। यह राशि अधिकतम संभावित जुर्माने से कम है। कंपनी ने आरोप स्वीकार नहीं किए हैं। 

LPG डील क्या थी, जिससे खफा था अमेरिका?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल के मुताबित अदाणी एंटरप्राइजेज ने साल 2023 से 2025 के बीच दुबई के एक व्यापारी से लिक्विड पेट्रोलियम गैस खरीदी, जो असल में ईरान से आ रही थी। अमेरिका ने कंपनी को कई खतरे के संकेत भेजे थे लेकिन उचित जांच नहीं की गई। इस दौरान अमेरिकी बैंकों के जरिए करीब 19 करोड़ 21 लाख डॉलर के भुगतान किए गए।

अदाणी ग्रुप ने क्या कदम उठाए हैं?

OFAC ने कंपनी के सहयोग और सुधारात्मक कदमों को ध्यान में रखते हुए जुर्माने की राशि कम कर दी। अदाणी समूह ने पहले ही LPG का आयात बंद कर दिया है और अपनी सैंक्शंस कंप्लायंस नीति को मजबूत किया है।

अब आगे क्या? 

अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भी गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ अंतिम सहमति वाले फैसले पास कर दिए हैं। गौतम अदाणी को 60 लाख डॉलर और सागर अदाणी को 1.2 करोड़ डॉलर का सिविल पेनल्टी भरना होगा।

यह भी पढ़ें: US में अडानी पर रिश्वतखोरी का कोई आरोप नहीं? कंपनी का फिर से दावा

आरोपों पर अदाणी ग्रुप ने क्या कहा है?

अदाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह कानून का पूरी तरह पालन करता है। इस फैसले के बाद अदाणी ग्रुप अब अमेरिका में नए निवेश की राह पर आगे बढ़ सकता है।

Gautam Adani Criminal Case row Explainer AI ChatGPT infographics

क्या अब दोबारा खुल सकता है केस?

अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हमेशा के लिए वापस ले लिए हैं। न्यूयॉर्क में चल रहा बड़ा फ्रॉड का केस अब पूरी तरह बंद हो गया है। कोर्ट में दाखिल एक याचिका में अमेरिकी सरकार ने कहा कि अब इस मामले में और समय और संसाधन खर्च नहीं करना चाहती। अदालत ने स्थायी रूप से केस खारिज कर दिया। इसका मतलब है कि अब यह केस दोबारा कभी नहीं खोला जा सकता।

किस मामले में फंसा था अदाणी समूह?

साल 2024 के अंत में अमेरिका ने अदाणी और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने, भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,200 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी, जिससे उन्हें सोलर पावर प्रोजेक्ट के ठेके मिल सकें। अमेरिकी निवेशकों और बैंकों से इसकी जानकारी छुपाई गई। 

Gautam Adani Criminal Case row Explainer AI ChatGPT infographics

यह भी पढ़ें: अदाणी के साथ हुई 2019 की गुप्त मीटिंग का हर किस्सा जान लीजिए!

ईरान LPG डील केस में क्या हुआ?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ 27.5 करोड़ डॉलर का समझौता किया। कंपनी पर आरोप था कि उसने ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन किया और ईरानी गैस खरीदी। कंपनी ने सहयोग किया और जुर्माना भर दिया।

क्यों अमेरिका ने वापस लिया केस?

अमेरिकी जांचकर्ताओं को पर्याप्त सबूत नहीं मिले। अमेरिका से सीधा जुड़ाव भी कम था। अदाणी समूह की ओर से अमेरिका के टॉप वकीलों की टीम ने कई महीनों तक मजबूत दलीलें दीं। अदाणी के वकील रॉबर्ट गिफ्रा ने मेहनत की। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी वकील हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में न तो ठोस सबूत थे और न ही अमेरिकी अदालत में इसे चलाने का अधिकार था। गौतम अदाणी पहले ही अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश करने और 15,000 नौकरियां देने ऐलान कर चुके हैं। यह फैसला अदाणी समूह के लिए बड़ी राहत है। यह केस, उनकी कंपनी के भविष्य से जुड़ा था। अब यह हमेशा के लिए बंद हो गया है। 


और पढ़ें