logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Nvidia में जेनसन हुआंग की वापसी नहीं, चेयरमैन ने इस्तीफा किया मंजूर

एनवीडिया (Nvidia) के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने मंगलवार को जेनसन हुआंग की वापसी से इनकार कर दिया है। हार्वे जोन्स ने कहा कि बोर्ड का उन्हें CEO के तौर पर फिर से रखने का कोई इरादा नहीं है।

एनविडिया, जेनसन हुआंग, Nvidia, Jensen Huang

जेनसन हुआंग, Photo Credit-Nvidia

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एनवीडिया (Nvidia) के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने मंगलवार को जेनसन हुआंग की वापसी से इनकार कर दिया है। हार्वे जोन्स ने कहा कि बोर्ड का उन्हें CEO के तौर पर फिर से रखने का कोई इरादा नहीं है, जेनसन हुआंग का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। कंपनी की यह प्रतिक्रिया जेनसन हुआंग के बयान के बाद आई है। जेनसन हुआंग ने अपने फर्स्ट रिएक्शन में कहा था कि अगर उन्हें दोबारा कंपनी की कमान सौंपने का फैसला लिया जाता है, तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी। जेनसन हुआंग ने माना था क‍ि उनसे गलत‍ियां हुईं हैं लेकिन कंपनी में वापस लौटने पर गर्व होगा।  

 

इस बीच कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ने की बात सामने आई है। चिप बनाने वाली इस कंपनी ने 116 बिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू बताया, जो एक साल पहले के आंकड़े से दोगुना और वॉल स्ट्रीट के अनुमान से ज़्यादा है। नेट इनकम 2.70 डॉलर प्रति शेयर रही, जो एनालिस्ट्स की 2.48 डॉलर की उम्मीद से ज्यादा थी।

 

यह भी पढ़ें: 'काश तुम मर जाओ..' कौन हैं जय पुरी जिनसे जेनसन हुआंग ने कही ये बात?

हार्वे जोन्स ने क्या कहा?

हार्वे जोन्स ने Nvidia की तिमाही नतीजों को लेकर हुई कॉन्फ्रेंस कॉल की शुरुआत में कहा, 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और जेनसन हुआंग को CEO के पद पर दोबारा नियुक्त करने का कोई इरादा नहीं है।' कंपनी का यह बयान जेनसन हुआंग के उस बयान के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बोर्ड उन्हें वापस बुलाता है तो वह कंपनी में लौटना चाहेंगे।

जेनसन हुआंग ने सोशल मीडिया पर रखी अपनी बात

जेनसन हुआंग ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और दूसरे कथित रिश्तों के खुलासे के बाद Nvidia छोड़ दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में जाने के बाद पहली बार पब्लिक में अपनी बात रखी। अपनी पर्सनल लाइफ में गंभीर गलतियों को मानते हुए, उन्होंने कहा कि अगर बोर्ड को लगता है कि यह कंपनी, उसके शेयरहोल्डर्स, कर्मचारियों और देश के सबसे अच्छे हित में है, तो उन्हें वापस आने पर गौरव होगा। 

कंपनी छोड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए हुआंग ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में हुई गंभीर गलतियों को स्वीकार किया। साथ ही कहा कि अगर बोर्ड को लगता है कि उनकी वापसी कंपनी, शेयरधारकों, कर्मचारियों और देश के हित में है, तो उन्हें वापस आने में खुशी होगी। 

हुआंग को मिला था एलन मस्क-ट्रंप का समर्थन 

जेनसन हुआंग की वापसी को लेकर  टेक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने समर्थन किया था, इसमें टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क भी शामिल हैं। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनकी वापसी का समर्थन किया था। ट्रंप ने कहा था कि हुआंग ने बड़ा सबक सीखा है। 

Related Topic:#nvidia

और पढ़ें