माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक नोटिस भेजकर ऑफर दिया है कि वे खुद कंपनी छोड़ सकते हैं। यह ऑफर स्वीकार करने वाले लोगों को कंपनी की तरफ से वित्तीय सहायता और करियर प्लानिंग में मदद की जाएगी। कंपनी ने यह ऑफर 60 हजार कर्मचारियों को दिया है। कंपनी ने यह फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए लिया है। कंपनी ने दिसंबर तक कर्मचारियों को इस ऑफर पर विचार करने का मौका दिया है। जो कर्मचारी इस ऑफर को स्वीकार करेंगे, वे 31 दिसंबर को नौकरी छोड़ देंगे।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 26 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों को खुद से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया। कंपनी ने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और भारत की कुछ टीमों को यह ऑफर दिया है, ताकि वे लोग खुद से नौकरी छोड़ सकें। हालांकि, कंपनी ने डेटा सेंटर, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़ी टीमों को यह ऑफर नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: 31 अगस्त की ITR डेडलाइन निकल गई, अब क्या करें? समझिए
क्यों कराया जा रहा है वॉलेंट्री एग्जिट?
इस समय माइक्रोसॉफ्ट कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। इसी निवेश को बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया जा रहा है, ताकि कंपनी ज्यादा से ज्यादा निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कर सके। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पिछले कई सालों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी क्षमताओं को बढ़ाने में जुटी है।
माइक्रोसॉफ्ट एकमात्र कंपनी नहीं है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा खर्च करने के लिए कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही है। गूगल कंपनी ने भी पिछले साल लोगों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया था। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी भी इसी साल अमेरिका में लगभग 8,750 कर्मचारियों के वॉलेंट्री एग्जिट को लेकर विचार कर रही थी।
यह भी पढ़ें: Meta ने मेडिकल रिकॉर्ड देखकर नौकरी से निकाला? 26 पूर्व कर्मचारियों ने किया केस
वॉलेंट्री एग्जिट करने पर क्या मिलेगा?
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मुताबिक, जिन लोगों को खुद से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया गया है, अगर वे इस ऑफर को स्वीकार करते हैं, तो कंपनी न सिर्फ उन्हें आर्थिक मदद देगी, बल्कि अलग-अलग कर्मचारियों को उनकी जरूरत के हिसाब से अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। अब दिसंबर में ही पता चल पाएगा कि कितने कर्मचारियों ने इस ऑफर को स्वीकार किया है या नहीं।