logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Meta ने मेडिकल रिकॉर्ड देखकर नौकरी से निकाला? 26 पूर्व कर्मचारियों ने किया केस

मेटा कंपनी ने कुछ समय पहले 8000 लोगों को नौकरी से निकाला था। अब 26 पूर्व कर्मचारियों ने मेटा कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Meta former employees filed lawsuit

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

Meta ने कुछ समय पहले अमेरिका में 8000 लोगों को नौकरी से निकाला था। इसके बाद 26 पूर्व कर्मचारियों ने मेटा कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया। इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया, उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर ने चुना था। कर्मचारियों का दावा है कि एआई (AI) के जरिए कंपनी ने बीमार कर्मचारियों की पहचान की थी, जिसके आधार पर 8000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों ने कोर्ट को बताया कि एआई सॉफ्टवेयर ने उन लोगों को चुना था जो दिव्यांग थे या मेडिकल लीव पर थे। हालांकि, मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है।

 

अमेरिका के 6 अलग-अलग राज्यों के लोगों ने मेटा के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया। 26 लोगों ने कैलिफोर्निया की कोर्ट में यह मुकदमा दायर किया, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने कमजोर कर्मचारियों को निशाना बनाकर नौकरी से निकाला है, जो राज्य के श्रम कानूनों का उल्लंघन है। इन्हीं आरोपों के आधार पर कोर्ट में सुनवाई हुई। इन आरोपों के वजह से कंपनी सवालों के घेरे में आ गई है।

 

यह भी पढ़ें: Microsoft ने एक झटके में क्यों छीन ली 4800 लोगों की नौकरी; क्या AI है वजह?

 

क्या है कर्मचारियों का आरोप?

कैलिफोर्निया की कोर्ट में नौकरी से निकाले गए लोगों ने कंपनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारियों के मुताबिक, कंपनी ने छंटनी के लिए एक एआई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था। यह एआई सॉफ्टवेयर लोगों को उनके काम के आधार पर नहीं चुनता था, बल्कि उन लोगों को चुनता था जो किसी बीमारी के कारण सिक लीव पर थे, प्रेग्नेंट थीं या दिव्यांग थे। यानी एआई ने इन परिस्थितियों को लोगों की कमजोरी माना और ऐसे कर्मचारियों को छंटनी के लिए चुना। पूर्व कर्मचारियों ने कोर्ट के सामने दलील दी कि अगर कोई कर्मचारी लीव पर है या दिव्यांग है, तो यह उसे नौकरी से निकालने की वजह कैसे बन सकती है?

 

यह भी पढ़ें: अमेजन प्राइम सेल कब होगा शुरु? TV, फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सब पर बंपर छूट

कंपनी ने आरोपों को किया खारिज

इन आरोपों पर कंपनी के प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला एआई ने नहीं, बल्कि कंपनी के अधिकारियों ने लिया था। फिलहाल इस मामले ने पूरी दुनिया के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भविष्य में एआई लोगों की नौकरी जाने का कारण बन सकता है।

Related Topic:#Business News

और पढ़ें