logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मदर डेयरी ने 2 से 4 रुपये बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने में मिलेगा?

मदर डेयरी ने दूध के दाम में 2 से 4 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़े हुए दाम गुरुवार से लागू होंगे। इससे पहले मदर डेयरी ने मई के महीने में दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। 

मदर डेयरी

मदर डेयरी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मदर डेयरी ने 6 महीने के अंदर दूसरी बार दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार प्रति लीटर 2 से 4 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद 1 लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये हो सकती है। फिलहाल, मदर डेयरी ने आधिकारिक तौर पर दूध के दाम जारी नहीं किए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने बताया है कि बढ़े हुए दाम गुरुवार से लागू होंगे।

 

इस बदलाव का असर यह होगा कि 72 रुपये में मिलने वाला फुल क्रीम दूध 76 रुपये में, 58 रुपये में मिलने वाला टोन्ड दूध (खुला) 60 रुपये, 60 रुपये में मिलने वाला टोन्ड दूध (पाउच) 62 रुपये में और 54 रुपये में मिलने वाला डबल टोन्ड दूध 56 रुपये में मिलेगा। वहीं, गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: असम में कोलकाता-साइंरग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे यात्री

   

कब-कब बढ़ाए गए दाम?

दिल्ली-एनसीआर में दूध सप्लाई के मामले में सबसे बड़ी कंपनी मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए। उससे एक साल पहले यानी अप्रैल 2025 में भी इस कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए थे। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है बढ़ी हुई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। इसका मतलब है कि अब आप गुरुवार से जो दूध खरीदेंगे वह महंगा मिलेगी।

 

PTI के मुताबिक, मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, किसानों से खरीदा जाने वाला दूध महंगा होने के चलते कंपनी को दूध की कीमत बढ़ानी पड़ी है। इसकी वजह है कि मदर डेयरी दूध के दाम का 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा पशुपालकों और किसानों को दे देती है।

 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में थाने के अंदर वकीलों का अनोखा धरना, रात में DJ लगाकर करते हैं डांस

 

बता दें कि मदर डेयरी हर दिन दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। यह दूध राशन की दुकानों, मदर डेयरी के आउटलेट और ई कॉमर्स ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए बेचा जाता है। यह कंपनी कुल मिलाकर हर दिन लगभग 50 लाख लीटर दूध और अन्य उत्पाद बेचती है। 

Related Topic:#Mother Dairy

और पढ़ें