हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर मार्केट की शानदार शुरुआत हुई। शुक्रवार की गिरावट के बाद आज बाजार हरे निशान में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स 602.65 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 82,195.10 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी पीछे नहीं रहा। यह 124.80 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 25,271.45 पर कारोबार कर रहा था। यह 25,206.15 पर खुला था।
वहीं दूसरी ओर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानें शेयर बाजार में आज कैसा रहा कंपनियों का हाल, घरेलू बाजार में क्या है सोने चांदी का भाव
यह भी पढ़ें: कैब कंपनियों का टिप कल्चर कैसे बढ़ा रहा ग्राहकों की मुश्किलें?
BSE पर कैसा रहा कंपनियों का हाल?
सुबह 9:19 बजे बाजार में कंपनियों में जोरदार बिकावली दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 बढ़त में थे। सिर्फ 4 शेयर गिरावट में थे और इंडिगो 5,599.70 पर बिना बदलाव के रहा। बैंकिंग, आईटी, FMCG और ऑटो, सभी में तेजी रही। हालांकि मेटल और पावर के शेयरों में कमजोरी दिखी। टॉप 5 गेनर की बात करें तो इसमें एशियन पेंट 2,600.20 रुपये यानी 2.05 की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा।
इसके अलावा, 1.86% की बढ़त के साथ भारती एयरटेल 2,145.60 रुपये, 1.40% की बढ़त के साथ SBI 1,095.60 रुपये, 1.21% की बढ़त के साथ कोटक बैंक: 493.50 रुपये और 1.12% की बढ़त के साथ HCL टेक: 1,392.00 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
वहीं केवल 4 शेयर गिरे हैं, इसमें टाटा स्टील 1.04% की गिरावट के साथ 185.05 रुपये, 0.64% की गिरावट के साथ पावरग्रिड 256.00 रुपये, 0.27% की गिरावट के साथ NTPC 317.95 रुपये और 0.11% की गिरावट के साथ बजाज फाइनेंस 1,114.00 रुपये पर रहा।
घरेलू बाजार में गिरा सोने चांदी का भाव
घरेलू बाजार में भी कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भारी गिरावट के साथ 1.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
आज 24 कैरेट सोना करीब 136,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 124,951 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड 102,233 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 174,400 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।