logo

ट्रेंडिंग:

हरे निशान पर कारोबार कर रहा शेयर मार्केट, सोना-चांदी की कीमत भी घटी

शेयर मार्केट में सोमवार को तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 81,400 और निफ्टी 24,950 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आ गई है।

share market

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट हरे निशान के साथ कारोबार कर रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी, दोनों में बढ़त देखी जा रही है। मार्केट खुलने का बाद सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स में 200 और निफ्टी में 60 पॉइंट्स की तेजी आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ ही बंद हुआ था।


हालांकि, बढ़त के बावजूद सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा 1.62% गिरावट पावरग्रिड के शेयरों में आई है। इसके बाद 1.24% गिरावट टाटा स्टील और NTPC के शेयरों में 1.14% की गिरावट आई है।


इसी तरह निफ्टी में सोमवार को 2,792 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,307 में गिरावट आई है। वहीं 1,398 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अभी सेंसेक्स 81,400 और निफ्टी 24,950 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें-- 9 साल में ATM और कैश को खत्म नहीं कर पाया UPI, कैसे डिजिटल होगा भारत?

टाटा कैपिटल का IPO आज से

टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस टाटा कैपिटल का IPO सोमवार को खुल गया है। कंपनी ने IPO के प्राइस बैंड 310 से 326 रुपये प्रति शेयर रखा है। 8 अक्टूबर तक IPO में पैसा लगाया जा सकता है। 9 अक्टूबर को इसका अलॉटमेंट होगा और 13 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग हो सकती है।


टाटा कैपिटल इस IPO के जरिए 15,511.87 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा IPO है। टाटा कैपिटल में LIC सबसे बड़ी निवेशक है, जिसने 700 करोड़ में 15 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है।

 

सोने और चांदी की क्या है कीमत?

सोना और चांदी, दोनों की ही कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। दीवाली से पहले सोना-चांदी की कीमत बढ़ना लोगों के लिए झटका हो सकता है।


हालांकि, सोमवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 10 रुपये कम हो गई है। यह 1,19,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी प्रति ग्राम 10 रुपये कम होकर 1,09,440 रुपये पहुंच गई है। 


चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई है। एक किलो चांदी की कीमत अब 1,54,900 रुपये हो गई है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक किलो चांदी की कीमत 1,54,900 रुपये और चेन्नई में 1,64,900 रुपये पहुंच गई है।


24 कैरेट गोल्ड की कीमत मुंबई और कोलकाता में 1,19,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 1,19,450 रुपये हो गई है। राजधानी दिल्ली 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 1,19,540 रुपये में मिल रहा है। वहीं, मुंबई, कोलाकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,09,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 1,09,490 रुपये है। दिल्ली में इसकी कीमत 1,09,590 रुपये हो गई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap