logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेयर मार्केट की सुस्त रही शुरुआत, कैसा रहा आज कंपनियों का हाल?

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में सुस्ती दिखी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 72,730 के स्तर पर खुला। कैसा रहा कंपनियों का हाल?

Share Market, NSE Today, BSE Today,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में सुस्ती दिखी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 72,730 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसक्स 72,520.04 के स्तर पर आ गया, इसमें करीब 9 अंक की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी 22,679.50 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 36.70 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।    

 

वहीं शुरुआती कारोबार में कंपनियों के शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। टीसीएस में 2.14% की सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि टेक महिंद्रा में 1.75% और एचसीएल टेक 1.63% ऊपर रहे। हालांकि, बाद में शेयर मार्केट में थोड़ी उछाल दर्ज की गई। 

 

यह भी पढ़ें: रिचार्ज महंगे, फिर भी Jio-Airtel के 88.3 करोड़ ग्राहक; BSNL कहां रह गया पीछे?

कैसा रहा कंपनियों का हाल? 

आज इंडिगो 1.45%, ICICI बैंक में 0.97% और कोटक बैंक में 0.85% की बढ़त दर्ज हुई। इसके अलावा, आडानी पोर्ट्स में 1.71% की सबसे बड़ी गिरावट रही। सन फार्मा 1.26%, एचडीएफसी बैंक 0.91%, एनटीपीसी 0.82%, इटरनल 0.54% और भारती एयरटेल 0.51% की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।    

सोने-चांदी का भाव

आज बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव भी चढ़कर 2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता हुआ नजर आया।   

 

आज 24 कैरेट सोना 149,810 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 137,326 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना 112,358 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। भारत में चांदी के भाव लगभग 226,270 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया। 

Related Topic:#Share Market

और पढ़ें