पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भारतीय शेयर बाजार में साफ दिख रहा है। आज यानी 10 सितंबर को सुबह 9:15 बजे तक शेयर बाजार में हल्की तेजी दिखी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में निफ्टी ने 15 अंक ऊपर 23444 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 27 अंकों के नुकसान के साथ 74742 पर खुला। यानी आज 10 सितंबर को Nifty 50 करीब 15 अंक की बढ़त के साथ 23,444 पर और Sensex 27 अंक गिरकर 74,742 पर खुला।
यह भी पढ़ें: जूट इंडस्ट्री में दबदबा, दुनिया का 75% उत्पादन, फिर बेचने में पीछे क्यों है देश?
आंकड़ों के अनुसार, Put Option में सबसे ज्यादा 1.70 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट ट्रेड हुए। इसके बाद Call Option में 1.69 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट ट्रेड हुए। वहीं Index Future में सिर्फ 372 कॉन्ट्रैक्ट का कारोबार हुआ। यानी आज Put और Call Option में सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री हुई, जबकि Future में कारोबार काफी कम रहा।
BSE का क्या है हाल?
सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर BSE की 30 में 15 कंपनियां फायदे में तो 15 कंपनियां घाटे में चल रही थीं। बुधवार को घाटे में रही TCS में आज सुधार देखने को मिल रहा है और 9 बजकर 56 मिनट पर इसके शेयर में 1.01% की तेजी आ चुकी थी। अन्य टेक कंपनियों के भी शेयर के दामों में उछाल देखा गया। वहीं, बुधवार को अच्छा-खासा उछाल पाने वाली अडानी पोर्ट्स आज नीचे चल रही है और उसके शेयर का दाम 1768 रुपये चल रहा है। इसी तरह एटर्नल, एशियन पेंट्स, BEL, टाटा स्टील और रिलायंस के शेयर के दामों में भी शुरुआती गिरावट देखी गई।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।