आज गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। बैंक और IT दोनों तरह के शेयरों में उछाल देखने को मिला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 1,328.59 अंक यानी 1.72 प्रतिशत चढ़कर 78,629.99 पर कारोबार कर रहा था। BSE बैंकेक्स 1,040.40 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 63,912.91 पर पहुंचा। इसके अलावा, BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 654.07 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,013.80 पर रहा।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी बाजार में अच्छी बढ़त रही। सुबह 9:15 बजे निफ्टी-50 367.65 अंक यानी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 24,328.25 पर था। निफ्टी बैंक 962.20 अंक यानी 1.72 प्रतिशत चढ़कर 56,875.80 पर पहुंचा। निफ्टी नेक्स्ट 50 में 0.85 प्रतिशत की तेजी रही और यह 71,397.20 पर था। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 543.95 अंक यानी 2.13 प्रतिशत बढ़कर 26,124.55 पर रहा।
यह भी पढ़ें: कंपनी का मालिक होना और उसे चलाना अलग कैसे? TVS विवाद से समझिए
BSE पर कंपनियों का हाल क्या रहा?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:30 बजे एक को छोड़कर बाकी कंपनियां ग्रीन जोन में नजर आईं। इंडिगो 4.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,392.20 रुपये पर रही, सबसे आगे यही कंपनी थी। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस 4.82 प्रतिशत चढ़कर 1,040.95 रुपये पर, एशियन पेंट्स 3.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,516.40 रुपये पर रही।

मारुति 3.48 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 12,386.25 रुपये पर नजर आई। एम एंड एम 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ 3,049.60 रुपये पर, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.96 प्रतिशत चढ़कर 12,170 रुपये पर कारोबार करता दिखा। रेड जोन में कोटक बैंक 0.07 प्रतिशत टूटकर 458.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 30 शेयरों में यही अकेला शेयर लाल निशान में दिखा।
घरेलू बाजार में सोना-चांदी का भाव क्या है?
आज घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के चमक तेज हुई है, सोना-चांदी के भाव में काफी तेजी देखने को मिली है। आज सोना महंगा होकर करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में फिर तेजी दिखी और कीमत 1.45 रुपये लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
धनतेरस से एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमत
आज 24 कैरेट सोना करीब 145,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 133,705 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 109,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 191,080 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती नजर आई।