logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेयर मार्केट की मिली-जुली चाल, जियो प्लेटफॉर्म्स चढ़ा; सोना-चांदी का भाव जानिए

आज शेयर मार्केट खुलते ही बैंक शेयरों पर हल्का दबाव दिखा, जबकि IT शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जानिए कंपनियों का हाल, सोना-चांदी कितने में है।

NSE Today, BSE Today, Share Market

शेयर बाजार, Photo Credit-Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शेयर मार्केट की शुरुआत आज मिली जुली रही। गुरुवार को मार्केट खुलते ही बैंक शेयरों पर हल्का दबाव दिखा, जबकि IT शेयरों में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 15.24 अंक यानी 0.02 प्रतिशत चढ़कर 73,261.27 पर था। BSE बैंकेक्स 45.92 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 60,960.41 पर आ गया। इसके अलावा, BSE फोकस्ड IT इंडेक्स सबसे आगे रहा। यह 336.48 अंक यानी 0.89 प्रतिशत बढ़कर 38,140.47 पर पहुंचा।

 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी बाजार हरे निशान के आसपास रहा। सुबह 9:16 बजे निफ्टी-50 7.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 22,706.10 पर था। निफ्टी बैंक 40.50 अंक यानी 0.07% टूटकर 54,226.90 पर आ गया। निफ्टी नेक्स्ट 50 में 0.16 प्रतिशत की बढ़त रही। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.22 प्रतिशत गिरकर 24,363.35 पर रहा। 

 

यह भी पढ़ें: लिस्टिंग पर ही Jio ने दे दिया 23 पर्सेंट का रिटर्न, नंबर 2 पर पहुंची कंपनी

कैसा रहा कंपनियों का हाल? 

गुरुवार सुबह 9:46 बजे तक BSE पर मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 बढ़त में और 14 गिरावट में थे। सबसे ज्यादा तेजी अडानी पोर्ट्स में रही। यह 2.35 प्रतिशत चढ़कर 1,800.40 रुपये पर पहुंचा। पावरग्रिड 1.65 प्रतिशत और रिलायंस 1.54 प्रतिशत ऊपर रहे। कोटक बैंक में 1.47 प्रतिशत, टाइटन में 1.30 प्रतिशत और NTPC में 1.09 प्रतिशत की बढ़त दिखी।

 

IT शेयरों में खरीदारी रही। TCS 0.94 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.84 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.23 प्रतिशत और HCL टेक 0.21 प्रतिशत चढ़े। गिरावट में ट्रेंट सबसे आगे रहा। यह 1.90 प्रतिशत टूटकर 2,852.70 रुपये पर आ गया। बजाज फिनसर्व 0.98 प्रतिशत, L&T 0.97 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.92 प्रतिशत और मारुति 0.86 प्रतिशत नीचे रहे। HDFC बैंक और एटरनल 0.52 प्रतिशत गिरे।

 

बैंकिंग शेयरों में चाल मिली-जुली रही। कोटक, SBI और ICICI बैंक चढ़े। एक्सिस बैंक (0.21 प्रतिशत) और HDFC बैंक गिरे। फाइनेंस कंपनियों पर दबाव दिखा, बजाज फाइनेंस 0.28 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व गिरे। टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत और अल्ट्राटेक 0.34 प्रतिशत नीचे रहे।  

जियो प्लेटफॉर्म्स की ओपनिंग कैसी रही? 

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर आज सुबह खूब चढ़ा। सुबह 9:16 बजे यह 4.17 प्रतिशत ऊपर था। भाव 1,476.60 रुपये चल रहा था। कल यह 1,417.50 रुपये पर बंद हुआ था, यानी करीब 59 रुपये की उछाल देखने को मिला। आज यह 1,445.90 पर खुला और फिर चढ़ते-चढ़ते 1,478.80 तक गया। 

सोना-चांदी का भाव क्या है?

बुलियन मार्केट में गुरुवार सुबह 10:10 बजे सोना 143,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी 1,590 रुपये गिरकर 193,400 रुपये प्रति किलो पर आ गई। आज 24 कैरेट सोना 14,393 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट का भाव 131,936 रुपये और 18 कैरेट का 107,948 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक तोला 24 कैरेट सोने का दाम 167,877 रुपये है।  

 

इसके अलावा, बुलियन मार्केट में गुरुवार सुबह 10:10 बजे 999 शुद्धता वाली चांदी 193,400 रुपये प्रति किलो रही। 10 ग्राम चांदी का भाव 1,934 रुपये और 100 ग्राम का 19,340 रुपये रहा। एक तोला चांदी 2,256 रुपये की है। वहीं 925 स्टर्लिंग चांदी 178,895 रुपये प्रति किलो पर रही। 900 कॉइन वाली चांदी 174,060 रुपये प्रति किलो और 800 जर्मन चांदी 154,720 रुपये प्रति किलो पर रही।


और पढ़ें